गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:51 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 5,593 व्यूज

'स्त्री 2' की सफलता के बाद Shraddha Kapoor ने इस वजह से ठुकराईं फिल्में, कहा- बहुत पैसे भी ऑफर हुए लेकिन।

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 08:40 PM IST
'स्त्री 2' की सफलता के बाद Shraddha Kapoor ने इस वजह से ठुकराईं फिल्में, कहा- बहुत पैसे भी ऑफर हुए लेकिन।

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने खुलासा किया है कि उन्होंने आखिर क्यों स्त्री 2 (Stree 2) की सफलता के बाद मिली फिल्मों को मना कर दिया। श्रद्धा कपूर को मिली थीं कई बड़ी फिल्में। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम स्त्री 2 के बाद श्रद्धा को मिली थीं फिल्में एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) करीब ढाई साल के बाद फिल्म 'ईठा' से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए एकदम तैयार हैं। 'स्त्री 2' (Stree 2) की सफलता के बाद से ही दर्शक उनकी आगामी फिल्म का इंतजार कर रहे थे जोकि अब खत्म होने वाला है। श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईठा' अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

इस बीच एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि 'ईठा' से पहले उन्हें कई फिल्में ऑफर हुई थीं, लेकिन उन्होंने सभी को ठुकरा दिया। 'स्त्री' और 'स्त्री 2' की सफलता ने श्रद्धा कपूर की किस्मत चमका दी थी। 2024 में आई 'स्त्री 2' की सफलता के बाद से ही श्रद्धा फिल्मों से गायब रहीं।

कई फिल्मों के साथ नाम जुड़ा, लेकिन आखिर में उनकी फिल्म 'ईठा' का ऐलान हुआ। अब श्रद्धा का कहना है कि 'स्त्री 2' के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने सभी को ठुकरा दिया। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आस्क मी सेशन के दौरान ढाई साल से फिल्मों से गायब रहने की वजह बताई।

उन्होंने कहा, "स्त्री 2 के बाद मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिले और काफी पैसे भी ऑफर हुए, लेकिन मैंने तय कर लिया था कि जब तक मुझे कोई परफेक्ट कहानी नहीं मिल जाती, तब तक मैं कोई भी फिल्म साइन नहीं करूंगी। मेरे दिल ने कहा कि मुझे धैर्य रखना चाहिए और मैंने बिल्कुल वैसा ही किया।

" श्रद्धा कपूर ने आगे कहा, "बेशक किसी ऐसी चीज का इंतजार करना मुश्किल हो जाता है जिसे आप सच में बहुत ज्यादा पाना चाहते हैं लेकिन अभी मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने इंतजार करने का फैसला लिया। इसलिए मैं यही कहूंगी कि अपने दिल की आवाज सुनें। कभी-कभी यह मुश्किल हो सकता है, लेकिन अंत में यह पूरी तरह से सार्थक साबित होता है।

" Shraddha - I’ve been offered many films after Stree 2 with much higher pay but I chose to wait for the right film. Patience isn’t easy but I’m proud of the decision I’ve made. #ShraddhaKapoor #AMA https://t.

co/Hzp5A7QV3b 'छावा' के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने 'ईठा' का निर्देशन किया है। यह फिल्म लावणी आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर की बायोग्राफिकल ड्रामा है जिसमें श्रद्धा कपूर विठाबाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी ड्रामा ने भारत में मचाई धूम, आइडल पति बन छाए Abu Bakr, यूजर्स बोले- 'हमारे पास अजय देवगन है'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पिता को याद करके भावुक हुए Ramayana के 'हनुमान', धर्मेंद्र के फार्महाउस से Sunny Deol ने शेयर किया वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana से जुड़ी 5 खास बातें जो Ranbir Kapoor की फिल्म को बनाते हैं सबसे अलग! पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे सीन्स

मनोरंजन • अखिल भारतीय

प्रेग्नेंट पत्नी धनाश्री को युजवेंद्र चहल ने किया था चीट? RJ महवश इस एक बयान से मचा बवाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Bhojpuri Gana: भरे बाजार में खेसारी लाल यादव संग इस हसीना ने लगाए ठुमके, हो गई दीवानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली पर Lata Mangeshkar ने गाया था सदाबहार मराठी गीत, 70 सालों से घरों में हर सुबह फेस्टिवल पर बजता है गाना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लता मंगेशकर का 54 साल पुराना गाना, फिल्म बनने में लगे 14 साल; आज भी बरकरार है वही जादू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana Public Review: हिट-फ्लॉप या। AI विजुअल के नाम पर रामायण की आत्मा से खिलवाड़?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल