शनिवार, 07 नवंबर 2026 01:35 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति Udaipur 4,657 व्यूज

उदयपुर में चुनावी रंजिश का खूनी अंत: चचेरे भाई को वोट न देने पर मां की रॉड मारकर हत्या

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 12:27 AM IST
उदयपुर में चुनावी रंजिश का खूनी अंत: चचेरे भाई को वोट न देने पर मां की रॉड मारकर हत्या

उदयपुर में चचेरे भाई को वोट न देने पर मां की रॉड मारकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर) रॉड से सिर पर किया वार; बचाने आए पिता और भाई पर भी किया हमला पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में ले लिया है । उदयपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में सरपंच चुनाव की रंजिश ने एक परिवार में खूनी रूप ले लिया।

चुनाव में भतीजे को वोट नहीं देने की बात पर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही माता-पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में मां की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे राहुल परमार शराब के नशे में घर पहुंचा।

यहां उसने अपने पिता लालचंद से इस बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया कि उन्होंने सरपंच चुनाव में उसके चचेरे भाई (भतीजे) को वोट क्यों नहीं दिया। दरअसल, चुनाव में लालचंद के एक भाई की पत्नी और दूसरे भाई का बेटा आमने-सामने चुनाव मैदान में थे। चुनाव परिणाम में भाई की पत्नी विजयी रही, जबकि भतीजे को हार का सामना करना पड़ा।

इसी बात को लेकर हुए विवाद में राहुल ने लोहे की रॉड से पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई मां पुष्पा देवी के सिर पर भी रॉड से जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ीं।

घटना के बाद बड़ा बेटा गणेश निजी वाहन से दोनों को डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने पुष्पा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, लालचंद का उपचार जारी है। कल्याणपुर थानाधिकारी सोहनलाल बामनिया पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में ले लिया है।

मारपीट के दौरान उसके सिर पर भी चोट आई है, जिसका उपचार करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • Jaipur

'फैसले लेकर बार-बार पलटती है सरकार, जनता से हो रहा खिलवाड़' : सचिन पायलट का भाजपा पर बड़ा हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, मेरे साथ बहस के लिए मना लीजिए', राहुल गांधी ने अमित शाह पर कसा तंज

राजनीति • अखिल भारतीय

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल की बेटियों का परचम, सबा हैदर और नित्या रमन ने जीता चुनाव

राजनीति • अखिल भारतीय

'क्या इस षड्यंत्र का रिमोट कंट्रोल राहुल गांधी के हाथ में है?', इरफान अंसारी के बयान पर भड़के नितिन नवीन

राजनीति • अखिल भारतीय

एक वोट से जीत को चुनौती: तमिलनाडु में DMK नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

राजनीति • अखिल भारतीय

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद सीमांकन की कवायद शुरू, आशाबाड़ी के पास अवैध कब्जे की जांच तेज

राजनीति • अखिल भारतीय

क्या आप हाईवे टोल प्लाजा के पास रहते हैं? जानिए FASTag एनुअल पास से जुड़ा नया नियम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल