गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:51 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 16,719 व्यूज

दिवाली धमाका ऑफर: 200Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर 3 महीने फ्री इंटरनेट, 30 नवंबर तक मौका

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 02:30 PM IST
दिवाली धमाका ऑफर: 200Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर 3 महीने फ्री इंटरनेट, 30 नवंबर तक मौका

दिवाली धमाका ऑफर: 200Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर 3 महीने फ्री इंटरनेट, 30 नवंबर तक मौका जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी घर या अपने ऑफिस में Wifi लगवाने की सोच रहे हैं? तो दिवाली के मौके पर ब्रॉडबैंड कंपनी Excitel आपके लिए एक खास ‘Diwali Dhamaka’ ऑफर लेकर आई है।

जी हां, इस ऑफर के तहत कंपनी अपने 200Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर ग्राहकों को 3 महीने तक फ्री इंटरनेट यूज करने का मौका दे रही है। हालांकि कंपनी ने इस ऑफर को सिर्फ नए ग्राहकों के लिए पेश किया है। कंपनी ऑफर में 3 महीने और 9 महीने के सब्सक्रिप्शन वाले दो प्लान्स पर ये खास ऑफर दे रही है।

चलिए इन दोनों प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। Excitel के पहले ऑफर की बात करें तो इसमें 3 महीने का प्लान लेने पर ग्राहकों को 2 महीने का एक्स्ट्रा इंटरनेट फ्री मिलने वाला है। इसका मतलब है कि कुल 5 महीने तक इंटरनेट यूज किया जा सकता है।

कंपनी ने इस प्लान की प्रभावी कीमत 508 रुपये प्रति महीने + GST बताई है। जबकि GST और इंस्टॉलेशन चार्ज समेत इसकी कीमत करीब 3,000 रुपये है। दूसरे प्लान की बात करें तो कंपनी 9 महीने के सब्सक्रिप्शन वाले प्लान पर ग्राहकों को 3 महीने का एक्स्ट्रा फ्री इंटरनेट दे रही है।

यानी 9 महीने के प्लान के साथ टोटल 12 महीने तक इंटरनेट यूज किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी प्रभावी कीमत 424 रुपये प्रति महीने + GST बताई है। जबकि GST और इंस्टॉलेशन चार्ज समेत इस प्लान की कीमत ग्राहकों के लिए कुल 6,000 रुपये तक होगी।

Excitel का कहना है कि ये Diwali Dhamaka ऑफर कंपनी के सभी ऑपरेशनल शहरों में मिलेगा। ग्राहक इस ऑफर का लाभ इस महीने के एंड तक यानी 30 नवंबर 2026 तक उठा सकते हैं। ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है और इस पर नियम व कुछ शर्तें भी लागू होंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Oppo जल्द ला सकता है 12000mAh की बड़ी बैटरी वाला नया स्मार्टफोन, सामने आई डिटेल

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6,000 mAh की बैटरी 45W चार्जिंग वाला सैमसंग का नया फोन, मिलेगा 50MP का प्राइमरी कैमरा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

स्मार्टफोन का 'iPhone मोमेंट' दोहराएगा Nothing? जानिए Carl Pei के स्क्रीन-फ्री AI टूल का पूरा विजन

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Asus का नया लैपटॉप लॉन्च: 33 घंटे तक चलेगी बैटरी, 14 इंच की 3K OLED डिस्प्ले भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Oppo के दो नए 5G फोन इस दिन आएंगे, 8,000 mAh तक बैटरी और 144Hz डिस्प्ले भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

200MP ZEISS APO जूम कैमरा वाला Vivo का तगड़ा फोन, इंडिया लॉन्च को तैयार, देखें स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

BSNL का 395 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

9020 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल