शनिवार, 07 नवंबर 2026 12:58 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,611 व्यूज

अमेरिका में मंदिरों पर चुप्पी, भारत को गुरुद्वारों पर नसीहत; USCIRF की टिप्पणी पर उठे सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 10:43 PM IST
अमेरिका में मंदिरों पर चुप्पी, भारत को गुरुद्वारों पर नसीहत; USCIRF की टिप्पणी पर उठे सवाल

दुनिया भर में धार्मिक आजादी की निगरानी करने वाली अमेरिकी एजेंसी USCIRF ने भारत में गुरुद्वारों पर हमले और धार्मिक नेताओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में । दुनिया भर में धार्मिक आजादी की निगरानी करने वाली अमेरिकी सरकार की स्वयंभू एजेंसी यूएससीआइआरएफ एक बार फिर भारत को लेकर ऐसी आधारहीन बातें की हैं जो इस एजेंसी की वस्तुनिष्ठता पर एक बार फिर सवाल उठा दिया है।

भारत को लेकर पहले भी कई बार अनर्गल रिपोर्टें देने वाली इस एजेंसी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा है कि हाल के दिनों में भारत में कई गुरुद्वारों पर हमले हुए हैं और धार्मिक नेताओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई है। यही नहीं एजेंसी ने अमेरिकी सरकार से यह आग्रह किया है कि वह भारत को दी जाने वाले सुरक्षा मदद को इन हमलों से जोड़ना चाहिए यानी अगर भारत सरकार इन हमलों पर स्थिति साफ नहीं करती है तो उसे सुरक्षा मदद रोकनी चाहिए।

हालांकि, इसी एजेंसी ने अपने ही देश अमेरिका में मंदिरों और गुरुद्वारों पर होने वाले हमलों को लगातार नजरअंदाज किया है। भारत सरकार और विशेषज्ञ लंबे समय से अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोजन (यूएससीआइआरएफ) की रिपोर्टों को पक्षपातपूर्ण और बेबुनियाद बताते आए हैं। यूएससीआइआरएफ का भारत विरोधी रूख बहुत पुराना है।

खास तौर पर जब से इस एजेंसी के मुखिया पाकिस्तान मूल के डॉ. आसिफ महमूद बने हैं तब से यह लगातार भारत के आतंरिक मामलों पर टिप्पणी करके भारत व अमेरिका के संबंधों में विष घोलने का काम तेज कर दी है। कुछ दिन पहले इसने अपनी सालाना रिपोर्ट में आरएसएस और भारत की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी रा पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।

भारत ने तब इस रिपोर्ट को एक सिरे से खारिज कर दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना रहा है कि यूएससीआइआरएफ की रिपोर्टें पक्षपातपूर्ण, अधूरी जानकारी और गलत समझ पर आधारित होती हैं। भारत का संविधान धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है और देश में विविध धर्मों के लोग साथ रहते हैं।

भारत सरकार ने देर शाम तक यूएससीआइएचआर की उक्त टिप्पणी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है। एजेंसी ने जो बातें इस बार की हैं, उसका ना तो किसी पुलिस की रिपोर्ट में जिक्र है और ना ही किसी अन्य एजेंसी ने वैसा कुछ कहा है। पिछले महीने के पंजाब प्रांत के लुधियाना में दो गुरुद्वारों के करीब कुछ हिंसात्मक घटनाएं हुई थी लेकिन यह स्थानीय पुलिस ने इसे स्थानीय विवाद करार दिया था और इसे सिख विरोधी घटनाक्रम करार नहीं दिया गया था।

गौरतलब है कि इस एजेंसी ने अमेरिका में हिंदू मंदिरों, सिख गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक स्थलों पर पिछले कुछ वर्षों में हुए हमलों, तोड़फोड़ और नफरत भरे अपराधों पर कोई सख्त टिप्पणी नहीं की है। अमेरिका में भी धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ घटनाएं दर्ज होती रही हैं, लेकिन यूएससीआइआरएफ की नजर मुख्य रूप से भारत सहित कुछ चुनिंदा देशों पर ही टिकी रहती है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, जाते हुए नोट लिखकर कह गए भावुक बात

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'जमानत शर्तें पूरी करने में असमर्थ विचाराधीन कैदियों को रिहा करें', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दिए निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टोल प्लाजा पर रुकने की झंझट खत्म, नेशनल हाईवे के लिए NHAI ला रहा नया नियम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

APJ अब्दुल कलाम ने पोखरण में सैटेलाइट को दिया था चकमा, अब पंजाब-हरियाणा के किसान कैसे बचा रहे पराली की आग?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'महिलाएं अब सिर्फ भागीदार नहीं, नेतृत्वकर्ता हैं'; NCW प्रमुख विजया रहाटकर ने की नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द लागू करने की मांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

Asia Cup U19: एशिया कप में भारत का जलवा कायम! सहवाग के तूफानी 50 में उड़ा पड़ोसी देश, 10 विकेट से करारी हार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में खूनी खेल, कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटा समेत ससुराल के 7 लोगों का किया मर्डर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल