गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:51 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 17,769 व्यूज

Vishal Mishra की आवाज में छा गया 'सीता मइया चलली छठ करे' गाना, Chhath Puja से पहले YouTube पर भक्ति गीत की धूम

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 06:12 PM IST
Vishal Mishra की आवाज में छा गया 'सीता मइया चलली छठ करे' गाना, Chhath Puja से पहले YouTube पर भक्ति गीत की धूम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल मिश्रा ने बॉलीवुड गानों के अलावा डिवोशनल गानों को भी आवाज दी है। साल 2021 में उन्होंने 'छठी मइया बुलाए' गाना गाया था जो सुपरहिट हुआ था और आज भी खूब सुना जाता है।

इसके बाद उन्होंने 'द वन' (The Vvaan) के लिए छठ गीत गाया था। अब विशाल ने एक और छठ गीत रिलीज कर दिया है, वो भी छठ पूजा से करीब 10 दिन पहले। उन्होंने इस गीत को माता सीता के साथ जोड़कर बनाया है।

विशाल मिश्रा ने 4 नवंबर को यूटयूब पर छठ गीत 'सीता मइया चलली छठ करे' (Sita Maiya Chalali Chhath Kare Song) गीत बनाया है। यूट्यूब पर जारी किए गए इस गीत को खुद विशाल मिश्रा ने ही गाया है और उन्होंने खुद ही संगीत भी तैयार किया है। इस गीत के बोल कौशल किशोर (Kaushal Kishore) ने लिखे हैं।

माता सीता और छठी मइया के इर्द-गिर्द बना यह गीत दिल को छू लेता है। विशाल मिश्रा की मधुर आवाज, उनका संगीत और गाने के बोल बहुत ही खूबसूरत हैं। कुछ ही मिनटों में गाना सोशल मीडिया पर छा गया है।

यूट्यूब पर इसके व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही लोग गाने की तारीफ भी कर रहे हैं। इससे पहले 2021 में भी विशाल मिश्रा ने छठ गीत गाया था।

उनका यह गीत 6 नवंबर को ही जारी हुआ था और रिलीज होते ही यह छा गया था। इस गीत को भी विशाल मिश्रा ने ही गाया था और बोल कौशल किशोर ने लिखे थे। उन्होंने यह गीत भी छठ पूजा से ठीक पहले ही जारी किया था।

इस गीत को पांच साल में 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इसी साल 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई छठ पूजा पर बनी फिल्म 'द वन' में विशाल मिश्रा ने 'छठी मइया' गीत गाया था। इस गीत को 5.

8 करोड़ से ज्यादा बार सुना गया। इस गीत के बोल भी कौशल किशोर ने लिखे थे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी ड्रामा ने भारत में मचाई धूम, आइडल पति बन छाए Abu Bakr, यूजर्स बोले- 'हमारे पास अजय देवगन है'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पिता को याद करके भावुक हुए Ramayana के 'हनुमान', धर्मेंद्र के फार्महाउस से Sunny Deol ने शेयर किया वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana से जुड़ी 5 खास बातें जो Ranbir Kapoor की फिल्म को बनाते हैं सबसे अलग! पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे सीन्स

मनोरंजन • अखिल भारतीय

प्रेग्नेंट पत्नी धनाश्री को युजवेंद्र चहल ने किया था चीट? RJ महवश इस एक बयान से मचा बवाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Bhojpuri Gana: भरे बाजार में खेसारी लाल यादव संग इस हसीना ने लगाए ठुमके, हो गई दीवानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली पर Lata Mangeshkar ने गाया था सदाबहार मराठी गीत, 70 सालों से घरों में हर सुबह फेस्टिवल पर बजता है गाना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लता मंगेशकर का 54 साल पुराना गाना, फिल्म बनने में लगे 14 साल; आज भी बरकरार है वही जादू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana Public Review: हिट-फ्लॉप या। AI विजुअल के नाम पर रामायण की आत्मा से खिलवाड़?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल