केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत का लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में दुनिया की एप्लीकेशन राजधानी बनना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारत का लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में दुनिया की एप्लीकेशन राजधानी बनना है।
उन्होंने कहा कि देश का ध्यान विभिन्न क्षेत्रों में एआई तकनीक के इस्तेमाल और बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाले एप्लीकेशन विकसित करने पर केंद्रित है। वैश्विक बाजार में एआइ कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट के बीच मंत्री ने यह बात कही। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद एआई पर सख्त नियमन की आशंकाओं के कारण निवेश प्रभावित होने की चिंता जताई जा रही है।
वैश्विक एआई शेयर बाजार में गिरावट और भारत के लिए इससे पैदा होने वाले अवसरों से जुड़े सवाल पर वैष्णव ने कहा कि एआइ उद्योग इस समय तेजी से बदलाव और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि एआई उद्योग बेहद उथल-पुथल और तेजी से बदलते माहौल से गुजर रहा है। ऐसे दौर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
वैष्णव ने बताया कि भारत का जोर कृषि, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में एआइ के उपयोग को बढ़ावा देने पर है। उन्होंने कहा कि कंपनियों और उद्यमों में एआइ माडल के इस्तेमाल से बड़े स्तर पर परिवर्तन संभव है। मंत्री , भारतीय उद्योग इस दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है और अच्छी प्रगति कर रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं