11,000 mAh बैटरी वाला Redmi का नया 5G फोन, करीब 7 इंच की डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त में स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी की डिमांड काफी बढ़ गई है। इसी को देखते हुए स्मार्टफोन कंपनियां लगातार बड़ी बैटरी वाले फोन्स लॉन्च कर रही हैं।
इसी कड़ी में अब Redmi अपने नए स्मार्टफोन Redmi Turbo 6 Max पर काम कर रहा है। इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Turbo 6 Max में 11,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
अगर ऐसा होता है तो ये Xiaomi के इतिहास में सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बन जाएगा। फिलहाल कंपनी ने डिवाइस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर पोस्ट करते हुए बताया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी काफी बड़ी होने वाली है।
टिप्स्टर के मुताबिक फोन में MediaTek Dimensity प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। जबकि पावर के लिए स्मार्टफोन में 11,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसकी रेटेड कैपेसिटी 40.
72Wh बताई जा रही है। हालांकि टिप्स्टर ने पोस्ट में फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसे Redmi Turbo 6 Max कहा जा रहा है। इससे पहले भी फोन में 10,000mAh से ज्यादा की बैटरी मिलने की बात सामने आई थी।
अब नई रिपोर्ट में 11,000mAh बैटरी का दावा किया गया है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बेहतर बैकअप मिल सकता है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Turbo 6 Max में करीब 7 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
साथ ही फोन में 2K रेजोल्यूशन और 185Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। डिस्प्ले में LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी मिल सकती है, जिससे चारों तरफ लगभग 1mm के बेहद पतले बेजल्स मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिल सकता है।
फोन में मेटल मिडिल फ्रेम, IP68 और IP69 रेटिंग तथा अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। जबकि फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं