बुधवार, 04 नवंबर 2026 10:00 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 3,648 व्यूज

रोहित शर्मा की वजह से बदल गया मैच, शुभमन गिल ने जीरो रन बनाने वाले हिटमैन को क्यों दिया जीत का क्रेडिट?

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 08:15 PM IST
रोहित शर्मा की वजह से बदल गया मैच, शुभमन गिल ने जीरो रन बनाने वाले हिटमैन को क्यों दिया जीत का क्रेडिट?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में पांच विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई, जबकि विराट कोहली ने बल्ले से शानदार योगदान दिया। कप्तान शुभमन गिल की नजर में मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रोहित शर्मा की फुर्ती थी, जिसने न्यूजीलैंड की मजबूत होती साझेदारी को तोड़ दिया।

मैच के बाद गिल ने साफ कहा कि रोहित भाई के उस रन आउट ने मुकाबले का रुख बदल दिया। उनकी इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय टीम के लिए यह विकेट कितना अहम था। गिल ने जीत के बाद रोहित शर्मा की तारीफ की।

रोहित ने एक ही पल में तोड़ी न्यूजीलैंड की साझेदारी न्यूजीलैंड की पारी का 22वां ओवर चल रहा था। अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे और उनकी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने लेग साइड की तरफ शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की। इस दौरान फिलिप्स और डेरिल मिचेल के बीच तालमेल की कमी दिखाई दी।

रोहित शर्मा ने मौके को भांपते हुए तेजी से गेंद उठाई और विकेटकीपर केएल राहुल की तरफ थ्रो कर दिया। राहुल ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद पकड़ी और तुरंत स्टंप्स की गिल्लियां बिखेर दीं। मिचेल क्रीज से बाहर रह गए और न्यूजीलैंड ने विकेट गंवा दिया।

मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी रही और फील्डिंग भी शानदार थी। रोहित भाई का वह रन आउट, मुझे लगता है कि उसने मैच का मोमेंटम बदल दिया। वह साझेदारी अहम थी, क्योंकि भारत में भी इन दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की थी।

कुल मिलाकर यह पूरी टीम का शानदार प्रदर्शन था। गेंदबाजों के लिए गिल की कैसी रही प्रतिक्रिया? गिल ने सिर्फ रोहित की फील्डिंग की तारीफ नहीं की, बल्कि युवा गेंदबाजों के प्रदर्शन को भी सराहा।

उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच बने अंशुल कंबोज को इन परिस्थितियों के लिए बेहतरीन गेंदबाज बताया। गिल ने कहा कि कंबोज गेंद को स्विंग और सीम कराने के साथ पुरानी गेंद से भी प्रभावी रहते हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीवाली से पहले ईरान से आई अच्छी खबर, अब होर्मुज से बिना रोक-टोक गुजरेंगे भारतीय जहाज

खेल समाचार • Mumbai

WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी को RCB और MI के बीच होगा पहला मुकाबला, जानें पूरा कार्यक्रम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL 2027: 3 खिलाड़ियों को KKR से करना चाहिए रिलीज, एक पर खर्च किए थे 25 करोड़ से ज्यादा

खेल समाचार • Kota

'गलत नंबर डायल कर रहे हैं, आपको विरोध-प्रदर्शन करना चाहिए', कोटा याचिका पर CJI की टिप्पणी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मिशिगन में अब्दुल की जीत हुई', अमेरिकी सीनेट चुनाव के बाद असदुद्दीन ओवैसी का यूपी वाला दांव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चेन्नई में सुप्रीम कोर्ट की स्थायी पीठ बनाने की मांग, CM विजय ने पीएम मोदी को लिखा पत्र; दक्षिण भारत के राज्यों को होगा फायदा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

विराट कोहली की बैटिंग के दौरान अचानक क्यों रुका मैच? क्या खो गया था? जिसे ढूंढने पर शुरू हुआ गेम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल