बुधवार, 04 नवंबर 2026 10:08 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 7,538 व्यूज

'सुप्रिया अब तैयार हैं', PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन; सियासी अटकलें तेज

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 09:49 PM IST
'सुप्रिया अब तैयार हैं', PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन; सियासी अटकलें तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार को फोन कर उनका हालचाल पूछा, जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में नई अटकलें तेज हो गईं। प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार को फोन कर हालचाल जाना जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, पुणे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार को फोन करके उनका हाल-चाल पूछा।

पवार हाल ही में पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से डिस्चार्ज हुए हैं। पवार के करीबी सहयोगी विट्ठल मनियार , प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि उनकी बेटी सुप्रिया सुले उनके साथ मिलकर देश की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए मनियार ने बताया, 'बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार का हाल-चाल जानने के लिए फोन किया।

उन्होंने बहुत स्नेह और सम्मान के साथ बात की और कहा, 'साहब, कृपया पूरा आराम करें। सुप्रिया अब तैयार है। सुप्रिया और हम सब मिलकर देश की देखभाल कर लेंगे।

आप आराम करें, मेरी यही विनती है। ' मनियार ने बताया कि पवार ने जवाब दिया कि वे आराम कर रहे हैं और उन्हें देश को लेकर कोई चिंता नहीं है। साहब ने उनका हाल-चाल पूछने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

हालांकि, न तो पवार और न ही प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत की पुष्टि की है। मनियार 85 साल के पवार के बारे में बात कर रहे थे, जिन्हें 2 नवंबर को खांसी और छाती में दर्द की शिकायत के चलते रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने से कुछ समय पहले ही पवार ने महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

बारामती की सांसद सुले ने पहले बताया था कि उनके पिता की जांच चल रही है और उनकी तबियत ठीक है। हालांकि इसे एक शिष्टाचार भेंट के रूप में भी देखा जा रहा है, लेकिन मोदी और पवार के बीच हुई इस बातचीत ने महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरणों को लेकर अटकलों को हवा दे दी है। इसमें NCP के फिर से एक होने की संभावना भी शामिल है, जिससे शरद पवार का गुट BJP के साथ आ सकता है।

इसके अलावा उनकी बेटी सुले के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा भी कई महीनों से चल रही है। यह बातचीत NCP के मुख्य गुट में हुए बड़े बदलावों के कुछ समय बाद हुई है। 2023 में शरद पवार के भतीजे अजित पवार BJP के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के साथ जुड़ गए थे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की हार पर ईरानी दूतावास ने शेयर किया मीम, सोशल मीडिया पर वायरल

राजनीति • अखिल भारतीय

'दो से अधिक बच्चे होने पर चुनाव न लड़ने देने वाले कानूनों की अब जरूरत नहीं', SC की अहम टिप्पणी

राजनीति • अखिल भारतीय

CEC को मिली ब्लैंकेट इम्यूनिटी पर याचिका दायर, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

राजनीति • अखिल भारतीय

'मॉक संसद में ही प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी', सीएम हिमंत सरमा ने इंडी गठबंधन के महाभियोग प्रस्ताव पर कसा तंज

राजनीति • अखिल भारतीय

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को फिर दी खुली बहस की चुनौती, निर्मला सीतारमण का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को फिर दी खुली बहस की चुनौती, निर्मला सीतारमण का पलटवार; कहा

राजनीति • अखिल भारतीय

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया मुरासू, दो की मौत; कई इलाकों में भारी वर्षा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल