गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:51 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 6,722 व्यूज

'मॉक संसद में ही प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी', सीएम हिमंत सरमा ने इंडी गठबंधन के महाभियोग प्रस्ताव पर कसा तंज

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 06:06 AM IST
'मॉक संसद में ही प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी', सीएम हिमंत सरमा ने इंडी गठबंधन के महाभियोग प्रस्ताव पर कसा तंज

हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आईएनडीआईए गठबंधन द्वारा पारित प्रतीकात्मक महाभियोग प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया। सीएम हिमंत सरमा ने इंडी गठबंधन के महाभियोग प्रस्ताव पर कसा तंज असम के मुख्यमंत्री ने इंडी गठबंधन के महाभियोग प्रस्ताव पर कसा तंज बोले सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के कई प्रयास किए ।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी केवल मॉक संसद में ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं, जबकि वास्तविक संसद में नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बने रहेंगे। हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आईएनडीआईए गठबंधन द्वारा पारित प्रतीकात्मक महाभियोग प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के कई प्रयास किए, लेकिन सभी असफल रहे। इसके बाद खरगे के आवास पर माक संसद आयोजित की गई, जहां राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया गया। सरमा की यह टिप्पणी चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच जारी राजनीतिक टकराव के बीच आई है।

गौरतलब है कि आइएनडीआइए गठबंधन ने शनिवार को दिल्ली में माक संसद आयोजित कर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रतीकात्मक महाभियोग प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद रविवार को रामलीला मैदान में विशाल रैली आयोजित की गई, जिसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए।

असम सरकार ने इस वर्ष की शुरुआत में शिवसागर और चराइदेव जिलों में आई विनाशकारी बाढ़ के सटीक कारण का पता लगाने के लिए सीबीआइ जांच की मांग करते हुए केंद्र सरकार को पत्र लिखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस कान्फ्रेंस में सरमा ने बताया कि सरकार अगले 10 दिनों के भीतर केंद्र को पत्र भेजेगी, लेकिन जांच सौंपने का अंतिम फैसला केंद्र को करना है।

हम चाहते हैं कि बाढ़ का सटीक कारण सामने आए। कुछ महीने पहले दिखौ नदी ने पूर्वी असम के चराइदेव, शिवसागर और जोरहाट जिलों में काफी तबाही मचाई थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

फ्री नहीं रही ब्लिंकिट एंबुलेंस सर्विस, अब इन सेवाओं के लिए देनी होगी ₹2500 फीस

राजनीति • अखिल भारतीय

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, एनर्जी स्टोरेज के लिए 14500 करोड़ रुपये की VGF योजना को मिली मंजूरी

राजनीति • अखिल भारतीय

IT प्रमुख सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग अथॉरिटी में कोई बदलाव नहीं, चुनावी सॉफ्टवेयर विवाद पर ECI ने साफ किया रुख

राजनीति • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में इंडी गठबंधन का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक गिरफ्तारी

राजनीति • अखिल भारतीय

देशभर में यूथ कांग्रेस के 200 से ज्यादा नेता सस्पेंड, दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचने पर एक्शन

राजनीति • अखिल भारतीय

'कलकत्ता हाई कोर्ट जाएं', बागी TMC विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार

राजनीति • अखिल भारतीय

'आज POTUS कल LOTUS', अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग

राजनीति • अखिल भारतीय

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी की हार से क्या-क्या बदलेगा, समझिए नतीजों के बाद भारत-US के रिश्तों के मायने

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल