गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:56 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 7,459 व्यूज

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, एनर्जी स्टोरेज के लिए 14500 करोड़ रुपये की VGF योजना को मिली मंजूरी

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 08:33 PM IST
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, एनर्जी स्टोरेज के लिए 14500 करोड़ रुपये की VGF योजना को मिली मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए 14,500 करोड़ रुपये की वायबिलिटी गैप फंडिंग (VGF) योजना को मंजूरी दी है। ₹14,500 करोड़ की VGF योजना को मिली मंजूरी। 2031 तक 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता का लक्ष्य।

'मेक इन इंडिया' के तहत 40% सामग्री अनिवार्य। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में अक्षय ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और बिजली की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 14500 करोड़ रुपये की 'वायबिलिटी गैप फंडिंग' (VGF) योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2031 तक देश में 92 गीगावॉट-घंटे (GWh) की ग्रिड-स्केल एनर्जी स्टोरेज क्षमता विकसित करना है। ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारियों , इस नई योजना से देश में मौजूदा 54 GWh स्टोरेज क्षमता में 170% की अतिरिक्त बढ़ोतरी होगी।

सरकार ने अनुमान लगाया है कि साल 2031-32 तक देश को कुल 411 GWh ऊर्जा भंडारण की आवश्यकता होगी। 92 GWh की इस कुल क्षमता के तहत तीन तरह की स्टोरेज प्रणालियां विकसित की जाएंगी। बता दें कि इस पूरी प्रक्रिया पर अनुमानित 97,600 करोड़ रुपये का कुल निवेश होने की उम्मीद है।

बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) परियोजनाओं में 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि इनमें कम से कम 40% सामग्री देश में ही निर्मित होनी चाहिए। उद्योग जगत के जानकारों ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा है कि इससे भारत आयात पर अपनी निर्भरता कम कर सकेगा और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी।

इस बात को ऐसे समझिए कि VGF सहायता मिलने से इन परियोजनाओं की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और इनका निर्माण तेजी से हो सकेगा। परियोजनाओं के लिए क्षमता का आवंटन टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा, जिसमें सार्वजनिक और निजी दोनों सेक्टर की बिजली वितरण कंपनियां हिस्सा ले सकेंगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे ग्रिड में सोलर और विंड एनर्जी (सौर और पवन ऊर्जा) की हिस्सेदारी बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस तरह के स्टोरेज सिस्टम चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में बेहद मददगार साबित होंगे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

फ्री नहीं रही ब्लिंकिट एंबुलेंस सर्विस, अब इन सेवाओं के लिए देनी होगी ₹2500 फीस

राजनीति • अखिल भारतीय

IT प्रमुख सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग अथॉरिटी में कोई बदलाव नहीं, चुनावी सॉफ्टवेयर विवाद पर ECI ने साफ किया रुख

राजनीति • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में इंडी गठबंधन का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक गिरफ्तारी

राजनीति • अखिल भारतीय

देशभर में यूथ कांग्रेस के 200 से ज्यादा नेता सस्पेंड, दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचने पर एक्शन

राजनीति • अखिल भारतीय

'कलकत्ता हाई कोर्ट जाएं', बागी TMC विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार

राजनीति • अखिल भारतीय

'आज POTUS कल LOTUS', अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग

राजनीति • अखिल भारतीय

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी की हार से क्या-क्या बदलेगा, समझिए नतीजों के बाद भारत-US के रिश्तों के मायने

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल