गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:56 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 3,569 व्यूज

IT प्रमुख सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग अथॉरिटी में कोई बदलाव नहीं, चुनावी सॉफ्टवेयर विवाद पर ECI ने साफ किया रुख

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 07:43 PM IST
IT प्रमुख सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग अथॉरिटी में कोई बदलाव नहीं, चुनावी सॉफ्टवेयर विवाद पर ECI ने साफ किया रुख

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि उसकी आईटी महानिदेशक सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग अथॉरिटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चुनाव आयोग ने सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग अथॉरिटी पर दिया स्पष्टीकरण। आईटी महानिदेशक की रिपोर्टिंग अथॉरिटी में कोई बदलाव नहीं हुआ।

नए कार्य आवंटन आदेश के बाद ECI ने स्थिति साफ की। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि आईटी महानिदेशक सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग अथॉरिटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह स्पष्टीकरण आयोग की तरफ से एक नया कार्य आवंटन जारी करने के ठीक एक दिन बाद आया है, जिसके तहत सीमा खन्ना को सीनियर डिप्टी ईसी मनीष गर्ग की बजाय डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर प्रकाश राज पुरोहित के चार्ज में रखा गया है। बता दें कि यह सारा विवाद तब शुरू हुआ जब 28 जुलाई को डिप्टी ईसी मनीष गर्ग ने एक आदेश जारी कर सीमा खन्ना को सीधे चुनाव आयोग, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी व एसएस संधू शामिल हैं, को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया था।

इससे पहले सीमा खन्ना डिप्टी ईसी संजय कुमार को रिपोर्ट करती थीं। जब संजय कुमार का ट्रांसफर दिल्ली सरकार में हो गया, तब मनीष गर्ग ने यह आदेश जारी किया था, जिससे बीच की एक कड़ी खत्म हो गई और खन्ना सीधे आयोग के संपर्क में आ गईं। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी ने इस आदेश पर कड़ी आपत्ति जताई थी और कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथेन को अलग-अलग पत्र लिखकर जिम्मेदारियों के बंटवारे पर चिंता व्यक्त की थी।

इसके बाद इस आदेश को रोक दिया गया था। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को भी बताया था कि 28 जुलाई का वह आदेश कभी लागू ही नहीं हुआ था। चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चूंकि वह आदेश लागू नहीं हुआ था, इसलिए संजय कुमार के जाने के बाद मनीष गर्ग ही सीमा खन्ना की देखरेख कर रहे थे।

अब हाल ही में नए डिप्टी ईसी के रूप में शामिल हुए राज पुरोहित को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि सीमा खन्ना के नेतृत्व वाले आईटी डिवीजन के पास मतदाता सूची सॉफ्टवेयर के नियंत्रण अधिकार हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट , चुनाव आयुक्तों को चिंता थी कि जो अधिकारी कानूनी रूप से मतदाता सूची तैयार करने के लिए जिम्मेदार होते हैं (यानी ईआरओ) वे सॉफ्टवेयर की पाबंदियों के कारण अपने काम ठीक से नहीं कर पा रहे थे।

ध्यान देने वाली बात यह है कि मामले में आरोप था कि आईटी डिवीजन द्वारा इन अधिकारों का अत्यधिक केंद्रीकरण किया जा रहा है, जिससे मैदानी स्तर के अधिकारियों के अधिकार सीमित हो रहे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

फ्री नहीं रही ब्लिंकिट एंबुलेंस सर्विस, अब इन सेवाओं के लिए देनी होगी ₹2500 फीस

राजनीति • अखिल भारतीय

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, एनर्जी स्टोरेज के लिए 14500 करोड़ रुपये की VGF योजना को मिली मंजूरी

राजनीति • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में इंडी गठबंधन का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक गिरफ्तारी

राजनीति • अखिल भारतीय

देशभर में यूथ कांग्रेस के 200 से ज्यादा नेता सस्पेंड, दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचने पर एक्शन

राजनीति • अखिल भारतीय

'कलकत्ता हाई कोर्ट जाएं', बागी TMC विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार

राजनीति • अखिल भारतीय

'आज POTUS कल LOTUS', अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग

राजनीति • अखिल भारतीय

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी की हार से क्या-क्या बदलेगा, समझिए नतीजों के बाद भारत-US के रिश्तों के मायने

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल