शनिवार, 07 नवंबर 2026 12:59 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
राजनीति अखिल भारतीय 10,609 व्यूज

चुनाव आयोग में किसे रिपोर्ट करेंगी DG IT सीमा खन्ना? सिर्फ अफसर बदला या पूरी व्यवस्था, समझें पूरा गणित

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 08:41 PM IST
चुनाव आयोग में किसे रिपोर्ट करेंगी DG IT सीमा खन्ना? सिर्फ अफसर बदला या पूरी व्यवस्था, समझें पूरा गणित

चुनाव आयोग में कामकाज के बंटवारे में बदलाव हुआ है। अब डीजी आइटी सीमा खन्ना डीईसी मनीष गर्ग की जगह डीईसी पवन कुमार शर्मा को रिपोर्ट करेंगी। डीजी आइटी सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग डीईसी पवन शर्मा को जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में ।

चुनाव आयोग के भीतर उप चुनाव आयुक्त (डीईसी) और महानिदेशक (डीजी) स्तर के अधिकारियों के बीच कामकाज के नए बंटवारे में भले ही डीजी आइटी सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग में बदलाव की बातें कहीं जा रही है जबकि हकीकत यह है कि उनकी रिपोर्टिंग में कभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह पहले भी डीईसी को रिपोर्ट करती थी और नए बंटवारे के बाद भी डीईसी स्तर के अधिकारी को रिपोर्ट करेंगी।

यह बात अलग है कि नए बंटवारे के बाद अब उनकी रिपोर्टिंग डीईसी मनीष गर्ग की जगह डीईसी पवन कुमार शर्मा को दे दी गई है। ऐसे में पहले की तरह आइटी की सारी फाइलें डीईसी की निगरानी से ही आगे बढ़ेगी। चुनाव आयोग के भीतर डीजी आइटी की रिपोर्टिंग में बदलाव के पीछे जिन 28 जुलाई के आदेश का आधार दिया जा रहा है, दरअसल वह आदेश जारी तो हुआ था, लेकिन दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद इस पर अमल नहीं हो पाया था।

जिसमें डीजी आइटी सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग सीधे चुनाव आयुक्त और मुख्य चुनाव आयुक्त को दे दी गई थी। हालांकि यह आवेदन रद भी कर दिया गया था। ऐसे में डीजी आइटी सीमा खन्ना पहले की तरह डीईसी को ही रिपोर्ट करती रही।

नए आदेश में भी उनकी रिपोर्टिंग एक डीईसी से हटाकर दूसरे डीईसी को सौंप गई है। आयोग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक डीईसी व डीजी स्तर के अधिकारियों के काम- काज के बंटवारे की यह जरूरत इसलिए भी हुई, क्योंकि आयोग ने हाल ही में प्रकाश राजपुरोहित की उपचुनाव आयुक्त (डीईसी) के रूप में नियुक्ति दी गई थी।

ऐसे में उन्हें कुछ काम देना था। गौरतलब है कि 28 जुलाई को किए गए काम-काज के इस बंटवारे के बाद ही दोनों आयुक्तों से कैबिनेट सचिव से डीईसी मनीष गर्ग की शिकायत की थी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • Jaipur

'फैसले लेकर बार-बार पलटती है सरकार, जनता से हो रहा खिलवाड़' : सचिन पायलट का भाजपा पर बड़ा हमला

राजनीति • Udaipur

उदयपुर में चुनावी रंजिश का खूनी अंत: चचेरे भाई को वोट न देने पर मां की रॉड मारकर हत्या

राजनीति • अखिल भारतीय

'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, मेरे साथ बहस के लिए मना लीजिए', राहुल गांधी ने अमित शाह पर कसा तंज

राजनीति • अखिल भारतीय

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल की बेटियों का परचम, सबा हैदर और नित्या रमन ने जीता चुनाव

राजनीति • अखिल भारतीय

'क्या इस षड्यंत्र का रिमोट कंट्रोल राहुल गांधी के हाथ में है?', इरफान अंसारी के बयान पर भड़के नितिन नवीन

राजनीति • अखिल भारतीय

एक वोट से जीत को चुनौती: तमिलनाडु में DMK नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

राजनीति • अखिल भारतीय

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद सीमांकन की कवायद शुरू, आशाबाड़ी के पास अवैध कब्जे की जांच तेज

राजनीति • अखिल भारतीय

क्या आप हाईवे टोल प्लाजा के पास रहते हैं? जानिए FASTag एनुअल पास से जुड़ा नया नियम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल