सहारनपुर दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। यहाँ बड़कलां पुलिस चेक पोस्ट के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक चलती हुई इओन कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि आग की लपटें फैलने से पहले ही कार सवारों ने कूदकर अपनी जान बचा ली।  

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

कैसे हुआ हादसा: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे हुंडई इओन कार एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी, तभी अचानक उसमें से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को तुरंत सड़क के किनारे खड़ा किया और सभी सवार बाहर निकल गए। करीब आधे घंटे तक कार सड़क किनारे धू-धू कर जलती रही।  

पुलिस-फायर ब्रिगेड मौके पर: हादसे की जानकारी मिलते ही थाना फतेहपुर पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुँची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।  

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

बीच सड़क पर कार में आग लगने के कारण एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने स्थिति को संभालते हुए यातायात सुचारू कराया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन *प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट* इसकी वजह मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।