पाकिस्तान कनेक्शन से हड़कंप, हवाला नेटवर्क की जांच तेज आसफनगर में छापेमारी, संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन मामले में युवती गिरफ्तार राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पाकिस्तान लिंक की जांच में जुटी पुलिस

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

हरिद्वार के कलियर क्षेत्र स्थित आसफनगर गांव में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध करोड़ों रुपये के लेन-देन मामले में गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि मामला जम्मू-कश्मीर के #कठुआ जिले में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है, जहां पूछताछ के दौरान युवती का नाम सोनम सामने आया। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरिद्वार पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर युवती को हिरासत में लिया।

जांच एजेंसियां बैंक खातों, मोबाइल रिकॉर्ड्स और डिजिटल ट्रांजेक्शन की गहन जांच कर रही हैं। पुलिस को शक है कि मामला हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर भी पूरे मामले पर बनी हुई है।