थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम अलीपुर संभालकी (उर्फ गोल्ली) में उस समय हड़कंप मच गया, जब 40 वर्षीय बिरमपाल पुत्र जयराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बिरमपाल बिहारीगढ़ में अपनी एक रिश्तेदारी में गए थे, जहाँ उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर उनका पुत्र अभिषेक उन्हें घर वापस लेकर आया।

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें पहले निजी अस्पतालों में ले गए, जहाँ से उन्हें जवाब मिल गया। अंत में जब उन्हें सीएचसी फतेहपुर पहुँचाया गया, तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मृतक की पत्नी ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले को संदिग्ध बताया है। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साफ किया है कि मौत के असली कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।