महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश (सहारनपुर) की ओर से जनगणना 2027 की ड्यूटी को लेकर प्रशासन से मांग उठाई गई है। 

Live Update

इस ख़बर से जुड़ा ताज़ा अपडेट यहाँ देखें

हमारे रिपोर्टर्स लगातार इस ख़बर पर नज़र बनाए हुए हैं। पल-पल की जानकारी के लिए दर्श न्यूज़ से जुड़े रहें।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि उनकी ड्यूटी उनके अपने कार्यक्षेत्र में ही लगाई जाए, क्योंकि अन्य क्षेत्रों में कार्य करना उनके लिए कठिन है। 

संघ की ओर से कहा गया कि कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ड्यूटी पहले से पंचायत और विधानसभा चुनावों में लगी हुई है, इसलिए ऐसी बहनों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। 

Featured Post

दर्श न्यूज़ की ख़ास पेशकश: संपादक की पसंद

आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें सिर्फ दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें।

कार्यकत्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित ट्रेनिंग के दौरान उन्हें HLB की च्वाइस नहीं दी गई, जबकि अन्य स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई। 

उनका कहना है कि उन्हें बताया गया कि उनकी ड्यूटी पूरे नगर निगम क्षेत्र में लगाई जाएगी। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने प्रशासन से मांग करते हुए समस्या के जल्द समाधान की अपील की है।