पहाड़ों की रानी मसूरी में अवैध खनन को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित खबरों का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

मंगलवार सुबह प्रशासन, खनन विभाग और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर अवैध खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया। 

संयुक्त टीम ने गांधी चौक क्षेत्र के समीप पद्मिनी निवास, कैमल बैक रोड और भट्टा गांव सहित कई इलाकों में चल रहे खनन कार्यों की जांच की और संबंधित लोगों से जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

निरीक्षण के दौरान खनन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का खनन कार्य नहीं किया जाएगा। 

बताया जा रहा है कि मसूरी में कुछ लोग बिना खनन विभाग की स्वीकृति के पहाड़ काटने और खुदाई का कार्य कर रहे हैं, जिससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

वहीं कई स्थानों पर सड़क किनारे अवैध कटान और मिट्टी हटाने से सड़कें संकरी होती जा रही हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। 

एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खनन विभाग, एमडीडीए और स्थानीय प्रशासन को नियमित रूप से संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरणीय महत्व के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है, लेकिन कुछ लोग निजी स्वार्थ के चलते नियमों की अनदेखी कर अवैध खनन और कब्जे का प्रयास कर रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

एसडीएम ने कहा कि अवैध निर्माण और अवैध खनन पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और मसूरी की मूल पहचान को बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं खनन विभाग के सहायक खनन पर्यवेक्षक पंकज ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया गया है। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मिले तथ्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यदि इसी तरह नियमित निरीक्षण और सख्ती जारी रही तो मसूरी में अवैध खनन और पहाड़ों के दोहन पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।