भारतीय जनता युवा मोर्चा मसूरी मंडल की नई कार्यकारिणी गठन के बाद पहली परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 

युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करना होगा। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और युवा मोर्चा की जिम्मेदारी है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।सचिन पंवार ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरना होगा। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता यह संकल्प लेकर आगे बढ़े कि प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने और विकास की गति लगातार आगे बढ़ती रहे।

बैठक में युवाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं को नेतृत्व और आगे बढ़ने का अवसर देती है। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इस मौके पर रितिक बिजल्वाण, अर्जुन नेगी, प्रदीप कठैत, अनिल पुंडीर, सुरेश पयाल, कुणाल, अरविंद कुमार, विवेक भट्ट, विपुल रावत, सुमित, प्रदीप उनियाल, आशीष पुडिर, नवीन कुमार, आकाश भट्ट,सहित कई लोग मौजूद थे।