ग्राम पंचायत भटपुरा के पूर्व प्रधान फरमान अली ने ईद-उल-अजहा के मुबारक अवसर पर क्षेत्रवासियों से अमन-चैन और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
फरमान अली ने कहा कि ईद-उल-अजहा कुर्बानी, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है।सभी लोग शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धार्मिक कार्य करें कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाए और अवशेषों को गड्ढे में दबाकर उसका उचित निस्तारण करें।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और नालियों में गंदगी न फैलाएं ताकि स्वच्छता बनी रहे और बीमारी न फैले। कुर्बानी के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे।
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
पूर्व प्रधान ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से पोस्ट करें* और अफवाहों से दूर रहें।
हिंदू-मुस्लिम एकता हमारे गांव की पहचान है, ईद पर इसे और मजबूत करें। जरूरतमंदों, विधवाओं और गरीबों को ईद की खुशियों में शामिल करना न भूलें।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
फरमान अली ने पुलिस और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि भटपुरा हमेशा से भाईचारे की मिसाल रहा है और इस बार भी शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनाई जाएगी।