नगर पंचायत छुटमलपुर से भावी चेयरमैन प्रत्याशी मोहम्मद अतहर ने ईद-उल-अजहा के मुबारक अवसर पर नगर के सभी लोगों को तहेदिल से ईद की मुबारकबाद पेश की है। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

मोहम्मद अतहर ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार कुर्बानी, सब्र और भाईचारे का संदेश देता है सभी नगरवासी अमन-शांति और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। 

उन्होंने अपील की कि ईद की नमाज ईदगाह व मस्जिदों में ही अदा करें, सड़कों पर नमाज पढ़ने से बचें ताकि यातायात व्यवस्था बाधित न हो कुर्बानी केवल नगर पंचायत द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही करें और कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में न डालें

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

मोहम्मद अतहर ने कहा कि नगर पंचायत की सफाई टीम का सहयोग करें और कुर्बानी के अवशेषों को पॉलीथिन में पैक कर नगर पंचायत के कूड़ा वाहन में ही डालें। नाली, सड़क या सार्वजनिक स्थान पर गंदगी न फैलाएं ताकि बीमारी न फैले। 

उन्होंने नगर के युवाओं से विशेष अपील की कि कुर्बानी की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करें और भड़काऊ पोस्ट से दूर रहें। अफवाहों पर ध्यान न दें और छुटमलपुर की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करें।

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

मोहम्मद अतहर ने कहा कि ईद की खुशियों में गरीब, यतीम व जरूरतमंद परिवारों को शामिल करना न भूलें हिंदू-मुस्लिम एकता ही छुटमलपुर की असली पहचान है, इसे बरकरार रखें।