पर्यटन सीजन शुरू होते ही पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, लेकिन शहर की बदहाल सड़कें लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही हैं। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

मसूरी के मासोनिक लॉज बस स्टैंड से करीब 400 मीटर नीचे मसूरी गर्ल्स स्कूल के सामने सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क का यह हिस्सा मोड़ पर स्थित है और नीचे क्षतिग्रस्त रोड की ओर जाने वाला रास्ता होने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। हल्की चढ़ाई और संकरी सड़क के चलते वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

लोगों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर गड्ढे और टूटी सड़क के कारण वाहन चालक जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा। 

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क किनारे लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा छोटे-छोटे खोखे और अस्थायी निर्माण कर व्यवसाय संचालित किया जा रहा है, जिससे सड़क और संकरी हो गई है तथा दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराई जाए और सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

साथ ही सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को भी चिन्हित किया जा रहा है और जल्द कार्रवाई की जाएगी। पर्यटन सीजन के बीच शहर की खराब सड़कों और बढ़ते अतिक्रमण ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो इसका असर मसूरी की पर्यटन छवि पर भी पड़ सकता है।

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।