सेंट जोसेफ स्कूल में रविवार को मदर्स डे का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया गया। नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों की माताओं के लिए स्पेशल टैलेंट शो का आयोजन किया गया, जहां एक्टिविटी हॉल तालियों और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में कविता पाठ, सुरीले गीत और आत्मविश्वास से भरी रैंप वॉक ने सभी का दिल जीत लिया।

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

बच्चों ने अपनी मां के लिए खुद बनाए ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर और 'मां' थीम पर नृत्य-गायन की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मंच माताओं के हवाले रहा। घर-परिवार संभालने वाली माताओं ने जब अपनी कला का प्रदर्शन किया तो हॉल में बैठा हर शख्स दंग रह गया। कविताओं में ममता का भाव छलका तो रैंप पर माताओं के कदमों ने कॉन्फिडेंस की नई मिसाल कायम की। भावुक हुई एक मां ने कहा, “कई सालों बाद हमें लगा कि हम सिर्फ गृहिणी नहीं, अपनी पहचान रखने वाली महिलाएं भी हैं।”

विद्यालय की प्रिंसिपल दीपाली गुप्ता ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में 10 दिवसीय 'मॉम एंड किड एक्टिविटी कैंप' लगाया जाएगा। इसमें माताएं अपने बच्चों के साथ आर्ट, क्राफ्ट और पर्सनालिटी ग्रूमिंग सीख सकेंगी। कार्यक्रम में मौजूद प्रोफेसर एसपीएस राणा, चेयरपर्सन शिशिर सिंह राणा और पूजा राणा ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के साथ स्कूल और अभिभावकों के रिश्ते को भी मजबूत करते हैं।

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

शिक्षिकाओं के निर्देशन में बच्चों ने 'मेरी प्यारी मां' पर भावपूर्ण प्रस्तुतियां देकर माहौल को और भी मार्मिक बना दिया। स्कूल प्रबंधन का उद्देश्य बच्चों में कला के साथ-साथ भावनात्मक मूल्यों का विकास करना था। स्टाफ के सहयोग से पूरा आयोजन स्नेह और उल्लास से भरा रहा।