बुधवार, 04 नवंबर 2026 10:04 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 9,834 व्यूज

गुजरात: वंतारा में वैश्विक चिड़ियाघरों का सम्मेलन, वन्यजीव संरक्षण के लिए साझा डेटा पर जोर

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 07:11 AM IST
गुजरात: वंतारा में वैश्विक चिड़ियाघरों का सम्मेलन, वन्यजीव संरक्षण के लिए साझा डेटा पर जोर

अनंत अंबानी के वंतारा में वैश्विक चिड़ियाघरों का सम्मेलन भारत के 29 चिड़ियाघर संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया इस मौके पर इंडियन जू ईयरबुक, वॉल्यूम 11, 2026 का विमोचन भी किया गया डिजिटल डेस्क, जामनगर। अनंत अंबानी के वंतारा में ईएआरएजेडए वार्षिक सम्मेलन 2026 का समापन हो गया।

चार दिवसीय इस सम्मेलन में 30 देशों के 98 संस्थानों के वन्यजीव विशेषज्ञ, पशु चिकित्सक, वैज्ञानिक और संरक्षण नेता शामिल हुए। भारत के 29 चिड़ियाघर संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सम्मेलन का विषय था “वन्यजीव संरक्षण के लिए वैश्विक साझेदारी को मजबूत करना”।

इसमें सीमा पार संरक्षण कार्यक्रम, पशु कल्याण, वन्यजीव चिकित्सा, तकनीक, संकट प्रबंधन और जन भागीदारी पर चर्चा हुई। सम्मेलन का उद्घाटन 26 अक्टूबर को ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार रिकी केज के प्रदर्शन के साथ हुआ। वंतारा के सीईओ विवान करानी, ईएआरएजेडए की अध्यक्ष स्वेतलाना अकुलोवा, भारतीय विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर रमन सुकुमार और सेंट्रल जू अथॉरिटी के सदस्य सचिव डॉ.

वी. क्लेमेंट बेन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर इंडियन जू ईयरबुक, वॉल्यूम 11, 2026 का विमोचन भी किया गया।

वंतारा ने घोषणा की कि एएनटीजेड सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म एक साल के लिए सभी ईएआरएजेडए सदस्यों को मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म ओपन डेटा एक्सचेंज के जरिए संस्थानों को जानकारी साझा करने में मदद करता है। अकुलोवा ने जैव विविधता संरक्षण के लिए वैश्विक डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत पर जोर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Mumbai

दीवाली से पहले हवा में घुलने लगा जहर, दिल्ली की हालत सबसे खराब; कोलकाता-मुंबई का क्या है हाल?

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, विरोधी गुटों के बीच गोलीबारी में तीन उग्रवादी ढेर

देश • अखिल भारतीय

कर्नाटक सरकार ने राज्य परिवहन निगमों में बस किराया बढ़ाया, दीवाली से पहले यात्रियों पर महंगाई की मार

देश • अखिल भारतीय

अग्निपथ योजना में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, 75 फीसदी अग्निवीरों को मिला दो साल का एक्सटेंशन

देश • Prayagraj

रेप के आरोपी जज ही कर रहे पॉक्सो मामले की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC को भेजा नोटिस

देश • अखिल भारतीय

कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी की अपडेट सूची जारी, अब इसमें 1085 दवाएं

देश • Surat

बंगाल: कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से चाइना टाउन तक बदलेगी सूरत, नौ परियोजनाओं के लिए एनबीसीसी से करार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल