बुधवार, 04 नवंबर 2026 10:00 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश Mumbai 4,815 व्यूज

दीवाली से पहले हवा में घुलने लगा जहर, दिल्ली की हालत सबसे खराब; कोलकाता-मुंबई का क्या है हाल?

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 08:49 PM IST
दीवाली से पहले हवा में घुलने लगा जहर, दिल्ली की हालत सबसे खराब; कोलकाता-मुंबई का क्या है हाल?

दिल्ली का AQI 269, 'खराब' श्रेणी में, चिंताजनक स्थिति। दिल्ली का AQI 269, 'खराब' श्रेणी में, चिंताजनक स्थिति। मुंबई और कोलकाता में वायु गुणवत्ता 'मध्यम' स्तर पर चेन्नई और हैदराबाद में हवा 'संतोषजनक' बनी हुई डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

उत्तर भारत समेत देशभर में ठंड दस्तक देने लगी है। इसी के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है. देश के प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता का ताजा आकलन सामने आया है इसमें कुछ राहत भरी तस्वीर भी देखने को मिली है।

चेन्नई और हैदराबाद में हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत अच्छी बनी हुई है। चेन्नई का AQI 81 और हैदराबाद का 71 दर्ज किया गया, जिससे दोनों शहर ‘संतोषजनक’ श्रेणी में बने हुए हैं। बेंगलुरु में भी स्थिति नियंत्रण में है, जहां AQI 110 के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

लेकिन कई मेट्रो सिटिज में हालात बिगड़ने लगे हैं. मुंबई और कोलकाता में AQI क्रमशः 161 और 155 रहा, जो ‘मध्यम’ स्तर पर है। वहीं नई दिल्ली का AQI 269 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में है।

भारत के छह शहरों में हवा की गुणवत्ता (AQI) इस प्रकार है एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक पैमाना है, जिसका उपयोग वायु प्रदूषण के स्तर और स्वास्थ्य पर इसके संभावित प्रभाव को बताने के लिए किया जाता है। यह हवा में मौजूद प्रदूषकों की मात्रा को एक सरल तरीके से दर्शाता है।

भारत का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) AQI रीडिंग को छह श्रेणियों में बांटता है: अच्छा (Good), संतोषजनक (Satisfactory), मध्यम (Moderate), खराब (Poor), बहुत खराब (Very Poor) और गंभीर (Severe)। AQI की गणना PM2. 5, PM10, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और ओजोन जैसे प्रदूषकों के आधार पर की जाती है।

भारत के नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI श्रेणियां इस प्रकार हैं AQI रीडिंग की गणना हवा में मौजूद कई प्रदूषकों के आधार पर की जाती है, जिनमें 'पार्टिकुलेट मैटर' (कण) शामिल हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, विरोधी गुटों के बीच गोलीबारी में तीन उग्रवादी ढेर

देश • अखिल भारतीय

कर्नाटक सरकार ने राज्य परिवहन निगमों में बस किराया बढ़ाया, दीवाली से पहले यात्रियों पर महंगाई की मार

देश • अखिल भारतीय

अग्निपथ योजना में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, 75 फीसदी अग्निवीरों को मिला दो साल का एक्सटेंशन

देश • Prayagraj

रेप के आरोपी जज ही कर रहे पॉक्सो मामले की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC को भेजा नोटिस

देश • अखिल भारतीय

गुजरात: वंतारा में वैश्विक चिड़ियाघरों का सम्मेलन, वन्यजीव संरक्षण के लिए साझा डेटा पर जोर

देश • अखिल भारतीय

कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी की अपडेट सूची जारी, अब इसमें 1085 दवाएं

देश • Surat

बंगाल: कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से चाइना टाउन तक बदलेगी सूरत, नौ परियोजनाओं के लिए एनबीसीसी से करार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल