शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 04:03 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश Prayagraj 11,779 व्यूज

रेप के आरोपी जज ही कर रहे पॉक्सो मामले की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC को भेजा नोटिस

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 08:12 AM IST
रेप के आरोपी जज ही कर रहे पॉक्सो मामले की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म आरोपी जज पर इलाहाबाद HC से मांगा जवाब। यूपी के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पर यौन शोषण का आरोप। आरोपी जज पॉक्सो मामलों की सुनवाई कर रहे थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में दाखिल याचिका पर विचार करने की सहमति दे दी है जिसमें ये आरोप एक न्यायिक अधिकारी पर लगे हैं। मामला उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश से जुड़ा है।

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन से इस मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह नोटिस उत्तर प्रदेश के एक न्यायिक अधिकारी के खिलाफ दायर याचिका पर दिया गया है, जो बलात्कार के मामले में आरोपी होने के बावजूद पॉक्सो मामलों का प्रभार संभाल रहे हैं। मुख्य न्यायधीश सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी.

मोहना की बेंच ने आदेश पारित किया है। शुरुआत में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इससे जुड़े मामले में एक याचिका को खारिज कर दिया था। उत्तर प्रदेश के एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पर एक महिला के यौन शोषण का आरोप है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील राकेश कुमार सिंह ने पीठ को बताया कि कम से कम उस न्यायाधीश से न्यायिक कार्य तो वापस ले लिया जाना चाहिए, लेकिन इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। पीठ ने एक संक्षिप्त आदेश में कहा कि नोटिस जारी कर जवाब 11 दिसंबर मंगाएं।

याचिकाकर्ता ने आठ दिसंबर 2022 को मयूर विहार पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उसने एक न्यायिक अधिकारी पर आरोप लगाया है, जिससे वह एक मैट्रिमोनियल साइट पर मिली थी। महिला का आरोप है कि उस अधिकारी ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए उससे बार-बार शादी करने का झूठा वादा किया।

जनवरी 2023 में, दिल्ली पुलिस ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से उस न्यायिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुमति मांगी। महिला ने बताया कि दो महीने बाद, दिल्ली हाई कोर्ट ने जज को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दे दी, लेकिन पुलिस को जांच जारी रखने की अनुमति दी। बाद में पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज किया।

जून 2023 में, पुलिस ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को एक रिमाइंडर भेजा, जिसमें न्यायिक अधिकारी के खिलाफ जांच आगे बढ़ाने की अनुमति पर जल्द फैसला लेने का अनुरोध किया गया था। इस पर हाईकोर्ट ने बताया कि उस अधिकारी के खिलाफ पहले से ही एक विजिलेंस जांच चल रही है। अक्टूबर 2024 में, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने जांच की अनुमति दे दी और हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारी को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया।

कुछ समय बाद पूरा प्रकरण सुप्रीम कोर्ट के सामने पहुंच गया। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'एक ही परिवार के छह सदस्यों के नाम मतदाता सूची में फिर से जोड़ने का आदेश', बांबे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

हादसे से पांच सेकेंड पहले 162 किमी प्रति घंटा थी मिनी कूपर की रफ्तार, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

देश • अखिल भारतीय

भारत-फिलीपींस के बीच 800 मिलियन डॉलर की बड़ी डिफेंस डील, मनीला फिर खरीदेगा 60 ब्रह्मोस मिसाइलें

देश • New Delhi

पीएम आवास के पास कीमती जमीन की वापसी, वायु सेना ने L&DO को सौंपा 39.5 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देश • अखिल भारतीय

इस्तीफा देने के बाद नहीं मिलेंगे भत्ते और सुविधाएं? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

देश • अखिल भारतीय

UGC रेगुलेशन क्या है? सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद एक्शन में सरकार, गठित होगी नई कमेटी

देश • अखिल भारतीय

ड्रोन और AI बताएंगे भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का हाल, जाम की हर उलझन सुलझाएगा IIT गुवाहाटी का यह मॉडल

देश • अखिल भारतीय

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, यूनेस्को 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल हुए महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल