शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 05:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 12,905 व्यूज

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, यूनेस्को 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल हुए महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 10:59 PM IST
भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, यूनेस्को 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल हुए महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी

महाभारत, आचार्य कौटिल्य के अर्थशास्त्र और कल्हण की राजतरंगिणी की पांडुलिपियों को यूनेस्को के 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर' में शामिल किया गया है। महाभारत, अर्थशास्त्र, राजतरंगिणी यूनेस्को मेमोरी रजिस्टर में शामिल महाभारत, अर्थशास्त्र, राजतरंगिणी यूनेस्को रजिस्टर में शामिल।

भारत की समृद्ध विरासत को वैश्विक मान्यता मिली। इंदिरा गांधी कला केंद्र ने नामांकन में भूमिका निभाई। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

महाभारत, आचार्य कौटिल्य के अर्थशास्त्र और 12वीं शताब्दी में लिखी गई कल्हण की ऐतिहासिक रचना राजतरंगिणी की पांडुलिपियों को यूनेस्को के 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर' में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि भारत की उस समृद्ध विरासत का सम्मान है, जिसने दुनिया को धर्म, राजनीति, शासन, दर्शन और जीवन के मूल्यों की सीख दी है।

पत्र सूचना कार्यालय (पीआइबी) संस्कृति ने ‘एक्स’ पर यूनेस्को प्रमाणपत्रों की तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट किया, भारत के लिए अत्यंत गर्व का क्षण! यह भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलने की दिशा में ऐतिहासिक मील का पत्थर है! इन तीनों ग्रंथों को यूनेस्को की सूची में जगह मिलने के बाद इस रजिस्टर में भारत की कुल प्रविष्टियों की संख्या छह हो गई है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आइजीएनसीए) ने बताया कि यह फैसला इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित ‘मेमोरी आफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर’ के 11वें सत्र में लिया गया। आइजीएनसीए ने इन तीनों ग्रंथों को इस सूची में शामिल कराने के लिए नामांकन दस्तावेज तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'एक ही परिवार के छह सदस्यों के नाम मतदाता सूची में फिर से जोड़ने का आदेश', बांबे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

हादसे से पांच सेकेंड पहले 162 किमी प्रति घंटा थी मिनी कूपर की रफ्तार, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

देश • अखिल भारतीय

भारत-फिलीपींस के बीच 800 मिलियन डॉलर की बड़ी डिफेंस डील, मनीला फिर खरीदेगा 60 ब्रह्मोस मिसाइलें

देश • New Delhi

पीएम आवास के पास कीमती जमीन की वापसी, वायु सेना ने L&DO को सौंपा 39.5 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देश • अखिल भारतीय

इस्तीफा देने के बाद नहीं मिलेंगे भत्ते और सुविधाएं? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

देश • अखिल भारतीय

UGC रेगुलेशन क्या है? सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद एक्शन में सरकार, गठित होगी नई कमेटी

देश • अखिल भारतीय

ड्रोन और AI बताएंगे भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का हाल, जाम की हर उलझन सुलझाएगा IIT गुवाहाटी का यह मॉडल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल