शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 05:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश New Delhi 16,795 व्यूज

पीएम आवास के पास कीमती जमीन की वापसी, वायु सेना ने L&DO को सौंपा 39.5 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 11:33 PM IST
पीएम आवास के पास कीमती जमीन की वापसी, वायु सेना ने L&DO को सौंपा 39.5 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

भारतीय वायु सेना ने नई दिल्ली के रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन स्थित 39. 5 एकड़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जमीन L&DO को सौंप दी है। वायु सेना ने 39.

5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी। वायु सेना ने 39. 5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी।

यह जमीन प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की थी। केंद्र सरकार के भूमि वापसी अभियान का हिस्सा है यह हस्तांतरण। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भारतीय वायु सेना ने नई दिल्ली के रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन में स्थित अपने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स वाली 39. 5 एकड़ जमीन को औपचारिक रूप से 'लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस' (L&DO) को सौंप दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के पास मौजूद इस अहम सरकारी जमीन का हस्तांतरण पूरा हो गया है।

यह जमीन हस्तांतरण 'जैसी है जहां है' के आधार पर पूरा किया गया है। अब डिफेंस एस्टेट ऑफिस, एयरफोर् और L&DO की संयुक्त टीम एक विशेष सर्वे करेगी ताकि जमीन के सटीक क्षेत्रफल और सीमांकन का अंतिम मिलान किया जा सके। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में गोल्फ कोर्स, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट और अन्य सुविधाएं थीं।

इसे औपचारिक हस्तांतरण से कुछ दिन पहले, पिछले बुधवार को बंद कर दिया गया था। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले L&DO ने कॉम्प्लेक्स के प्रबंधन को खाली करने का नोटिस जारी किया था, जिसमें जमीन वापस करने का निर्देश दिया गया था। एक मीडिया रिपोर्ट इस कॉम्प्लेक्स के बंद होने की वजह से पूर्व IAF प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, 31 अक्टूबर को अपनी सेवानिवृत्ति से पहले यहाँ पारंपरिक 'गोल्फिंग-आउट' समारोह आयोजित नहीं कर सके।

यह हस्तांतरण केंद्र सरकार की उस व्यापक कवायद का हिस्सा है, जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास के आसपास की अहम जमीनों की समीक्षा की जा रही है और उन्हें वापस लिया जा रहा है। इसमें वे भूखंड भी शामिल हैं जिनका इस्तेमाल रक्षा विभाग के गोल्फ कोर्स और खेल सुविधाओं के लिए किया जा रहा था।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने पहले ही संबंधित संस्थाओं को निर्देश दिया था कि वे एयर फोर्स गोल्फ कोर्स वाली जमीन वापस कर दें। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'एक ही परिवार के छह सदस्यों के नाम मतदाता सूची में फिर से जोड़ने का आदेश', बांबे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

हादसे से पांच सेकेंड पहले 162 किमी प्रति घंटा थी मिनी कूपर की रफ्तार, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

देश • अखिल भारतीय

भारत-फिलीपींस के बीच 800 मिलियन डॉलर की बड़ी डिफेंस डील, मनीला फिर खरीदेगा 60 ब्रह्मोस मिसाइलें

देश • अखिल भारतीय

इस्तीफा देने के बाद नहीं मिलेंगे भत्ते और सुविधाएं? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

देश • अखिल भारतीय

UGC रेगुलेशन क्या है? सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद एक्शन में सरकार, गठित होगी नई कमेटी

देश • अखिल भारतीय

ड्रोन और AI बताएंगे भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का हाल, जाम की हर उलझन सुलझाएगा IIT गुवाहाटी का यह मॉडल

देश • अखिल भारतीय

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, यूनेस्को 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल हुए महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल