शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 05:13 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 1,896 व्यूज

हादसे से पांच सेकेंड पहले 162 किमी प्रति घंटा थी मिनी कूपर की रफ्तार, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 02:05 AM IST
हादसे से पांच सेकेंड पहले 162 किमी प्रति घंटा थी मिनी कूपर की रफ्तार, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

हादसे से पांच सेकेंड पहले 162 किमी प्रति घंटा थी मिनी कूपर की रफ्तार- रिपोर्ट बीएमडब्ल्यू ने कार के एडवांस्ड क्रैश सेफ्टी माड्यूल में दर्ज डाटा का विश्लेषण कर सौंपी रिपोर्ट सुहैल ने दोपहिया वाहन से टकराने से करीब एक सेकंड पहले ब्रेक लगाए थे । केरल के कोच्चि में पिछले महीने मिनी कूपर कार से हुई दुर्घटना मामले में कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू की तकनीकी जांच रिपोर्ट से पता चला है कि हादसे से पांच सेकेंड पहले कार 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी।

पुलिस ने बताया कि बीएमडब्ल्यू के क्रैश डाटा विश्लेषण में यह भी सामने आया कि चालक और मामले के मुख्य आरोपित सुहैल ने दोपहिया वाहन से टकराने से करीब एक सेकंड पहले ब्रेक लगाए थे। उस समय कार की रफ्तार 144 किमी प्रति घंटा थी। पुलिस के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू ने कार के एडवांस्ड क्रैश सेफ्टी मॉड्यूल (एसीएसएम) में दर्ज डाटा का विश्लेषण करने के बाद गुरुवार को यह रिपोर्ट सौंपी है।

सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में भी सामने आया था कि कार ने महज 11 सेकंड में 500 मीटर की दूरी तय की थी। यह हादसा 11 अक्टूबर को कोच्चि के नेदुम्बसेरी इलाके में हुआ था। आरोप है कि शराब के नशे में तेज रफ्तार मिनी कूपर चला रहे सुहैल ने स्कूटर को टक्कर मार दी थी।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि स्कूटर पर सवार दो युवतियों और एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में सुहैल मुख्य आरोपित है, जबकि उसके तीन दोस्तों निनव, अमीर और जोएल पर अपराध में मदद करने का आरोप है। चारों न्यायिक हिरासत में हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'एक ही परिवार के छह सदस्यों के नाम मतदाता सूची में फिर से जोड़ने का आदेश', बांबे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

भारत-फिलीपींस के बीच 800 मिलियन डॉलर की बड़ी डिफेंस डील, मनीला फिर खरीदेगा 60 ब्रह्मोस मिसाइलें

देश • New Delhi

पीएम आवास के पास कीमती जमीन की वापसी, वायु सेना ने L&DO को सौंपा 39.5 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देश • अखिल भारतीय

इस्तीफा देने के बाद नहीं मिलेंगे भत्ते और सुविधाएं? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

देश • अखिल भारतीय

UGC रेगुलेशन क्या है? सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद एक्शन में सरकार, गठित होगी नई कमेटी

देश • अखिल भारतीय

ड्रोन और AI बताएंगे भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का हाल, जाम की हर उलझन सुलझाएगा IIT गुवाहाटी का यह मॉडल

देश • अखिल भारतीय

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, यूनेस्को 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल हुए महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल