शनिवार, 07 नवंबर 2026 12:58 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 2,946 व्यूज

12GB की रैम के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy S27, 50MP कैमरा और 25W की फास्ट चार्जिंग

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 12:07 PM IST
12GB की रैम के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy S27, 50MP कैमरा और 25W की फास्ट चार्जिंग

सैमसंग गैलेक्सी S27 स्मार्टफोन भारत की BIS सर्टिफिकेशन एजेंसी पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना है। सैमसंग गैलेक्सी S27 भारत में जल्द होगा लॉन्च BIS पर हुआ स्पॉट सैमसंग गैलेक्सी S27 BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ। जनवरी 2027 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung के अपकमिंग Galaxy S27 स्मार्टफोन भारत के सर्टिफिकेशन एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड्स (BIS) पर स्पॉट किया गया है। यह सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज है।

इससे पहले सैमसंग का यह फोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया था। इससे पहले भी NBD लिस्टिंग में सैमसंग के इस फोन की कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन्स लिस्ट हुए हैं। BIS डेटाबेस में Samsung का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-S952B/DS के साथ लिस्ट किया गया है।

संभव है कि यह Galaxy S27 स्मार्टफोन हो सकता है। बीआईएस प्लेटफॉर्म पर सैमसंग के इस फोन के हार्डवेयर की डिटेल्स सामने नहीं आई है। Samsung आमतौर पर Galaxy S सीरीज को जनवरी या फरवरी में लॉन्च करता है।

संभव है कि भारत में भी यह फोन 2027 जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy S27 स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी भारत में Galaxy S27+, S27 Pro और S27 Ultra लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग ने भारत में Galaxy S26 को 12 जीबी रैम के साथ 87,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

NBD डेटाबेस की लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy S27 स्मार्टफोन में 6. 3-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन में Exynos 2700 चिपसेट, 12GB की रैम और 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है।

सैमसंग के इस फोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म में लिस्ट किया जा चुका है। इस फोन को 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ लाया जा सकता है। सैमसंग के इस अपकमिंग फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जो Sony का सेंसर होगा।

सैमसंग के फोन में 12MP का अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया था। Galaxy S26 की बात करें तो कंपनी ने 6.

3-इंच का 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट दिया गया था।

इसके साथ फोन में 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) मिलता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

तमिलनाडु लाइब्रेरी घोटाला: AI से लिखी गईं किताबें, फर्जी लेखक और नकली प्रकाशकों का हुआ भंडाफोड़

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

'भारत बनेगा दुनिया की AI एप्लिकेशन राजधानी', केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

बैक पैनल पर चमकेगी बिल्ली! टीज हुआ Oppo Reno 17 का यूनिक डिजाइन, अगले हफ्ते होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Motorola Signature 27 के कैमरे ने iPhone 18 Pro के पछाड़ा, DXOMARK रैंक में हासिल किया दूसरा स्थान

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Apple Watch ने बचाई पटियाला के डॉक्टर की जान: फ्लाइट में दिया था हार्टबीट अलर्ट, टिम कुक ने भेजा जवाब

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

बिना WhatsApp अकाउंट वालों को भी भेज सकेंगे इनवाइट, WhatsApp Events में जुड़े नए फीचर्स; आया Events Home हब

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

9,000 mAh बैटरी वाला Oneplus स्मार्टफोन भारत में भी होगा लॉन्च, 200MP + 50MP + 50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000mAh बैटरी वाला OnePlus का 5G स्मार्टफोन होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और मिलेगी Snapdragon की पावर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल