गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:55 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 11,349 व्यूज

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: आवासीय इमारतों में दिव्यांगों की सुगमता पर केंद्र से मांगा जवाब

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 10:13 PM IST
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: आवासीय इमारतों में दिव्यांगों की सुगमता पर केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने आवासीय इमारतों में दिव्यांगजनों के लिए सुगम्यता के मुद्दे पर केंद्र और अन्य पक्षों से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से दिव्यांग सुगम्यता पर जवाब मांगा। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने आवासीय इमारतों में दिव्यांगजनों के लिए सुगम्यता के मुद्दे को उठाने वाली याचिका पर केंद्र और अन्य पक्षों से जवाब मांगा। जस्टिस विक्रम नाथ और अपरेश कुमार सिंह की पीठ के समक्ष याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा,"यह जनहित याचिका दिव्यांगजनों के लिए इमारतों में सुगम्यता के मानकों से संबंधित है।

" याचिका में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रविधानों का उल्लेख किया गया है। इनमें सुगम्यता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने से जुड़ा प्रविधान भी शामिल है। वकील ने दलील दी कि 2016 का अधिनियम स्पष्ट करता है कि सुगम्यता मानकों का पालन किए बिना किसी प्रतिष्ठान को पूर्णता प्रमाणपत्र नहीं दिया जा सकता।

पीठ ने जब कहा कि वह याचिका पर केंद्र और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर रही है, तो वकील ने 2005 की एक लंबित याचिका का उल्लेख किया। उस याचिका में दिव्यांगजनों के लिए सार्वजनिक स्थानों तक सार्थक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की गई है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

अग्निवीरों को छह साल बाद नियमित कैडर में मिलेगी जगह, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ा उछाल, 4 सालों में नौकरियों में 30 प्रतिशत का इजाफा; यूपी-हरियाणा समेत इन 5 राज्यों की बड़ी भूमिका

देश • अखिल भारतीय

26 शहरों में 1200 किमी फैला मेट्रो नेटवर्क, पीएम मोदी बोले- इसका असर आंकड़ों से कहीं आगे

देश • अखिल भारतीय

होटल चेक-इन से गिग वर्कर्स तक, अब बिना पेपर के होगा 'आधार' वेरीफिकेशन, UIDAI का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

दिल्ली दंगा मामला: जमानत के लिए शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

देश • अखिल भारतीय

की 2026 तीसरी तिमाही की हिंदी बेस्टसेलर सूची जारी, जानिए किस किताब को कितने लोगों ने किया पसंद

देश • अखिल भारतीय

नागरिक अधिकारों से न्यायपालिका तक, सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां के बेबाक बोल; जानिए क्या-क्या कहा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल