गंदेवाड़ा निवासी शाकिर मलिक ने ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर क्षेत्र के सभी लोगों को ईद की दिली मुबारकबाद दी है। साथ ही अमन-शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।
शाकिर मलिक ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार हमें त्याग, सब्र और इंसानियत का सबक सिखाता है सभी लोग प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए कुर्बानी करें। कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
उन्होंने कहा कि कुर्बानी के अवशेष खुले में, नाली या सड़क पर न फेंकें बल्कि गड्ढे में दबा दें सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फोटो-वीडियो अपलोड न करें ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों।
संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें
दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।
शाकिर मलिक ने नौजवानों से खास अपील की कि भड़काऊ पोस्ट से बचें और अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचना दें
उन्होंने कहा कि गंदेवाड़ा में हिंदू-मुस्लिम एकता की मजबूत परंपरा है ईद पर गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों को न भूलें उनको भी ईद की खुशियों में शामिल कर गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत करें।
ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।