आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड नंबर 4 से भावी जिला पंचायत प्रत्याशी राव मेहरबान ने ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों व जनपदवासियों को दिली मुबारकबाद पेश की है। 

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।

राव मेहरबान ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान और इंसानियत का त्योहार है यह पर्व हमें गरीब, मजलूम और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है। सभी लोग भाईचारे और सौहार्द के माहौल में ईद मनाएं। 

उन्होंने अपील की कि शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर ही करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और कुर्बानी के अवशेष खुले में न डालें ताकि बीमारी व गंदगी न फैले। 

संपादक की पसंद: महत्वपूर्ण ख़बरें

दर्श न्यूज़ प्रीमियम पर पढ़ें आज की सबसे महत्वपूर्ण और विश्लेषणात्मक ख़बरें।

राव मेहरबान ने युवाओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल न करें कुर्बानी की तस्वीरें या वीडियो शेयर कर किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न करें अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 4 में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम है ईद पर इसे और मजबूत करें।गंगा-जमुनी तहजीब हमारी ताकत है इसे बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें

इस ख़बर से जुड़ी हर नई जानकारी हमारी टीम लगातार अपडेट कर रही है।