शनिवार, 07 नवंबर 2026 07:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 19,556 व्यूज

2 साल का समय और नया डिजिटल पैटर्न, कैसी होगी CISF जवानों की नई यूनिफॉर्म?

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 11:11 PM IST
2 साल का समय और नया डिजिटल पैटर्न, कैसी होगी CISF जवानों की नई यूनिफॉर्म?

सीआईएसएफ जवानों को मिलेगी नई डिजिटल कॉम्बैट ड्रेस जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) ने पूरे बल के लिए एक नई डिजिटल लाइटवेट फील्ड कांबैट ड्रेस (एलएफसीडी) पेश की है। इसे चरणों में लागू किया जाएगा और मौजूदा यूनिफॉर्म से पूरी तरह नई यूनिफॉर्म में बदलने के लिए एक अक्टूबर 2028 तक, यानी दो साल का समय दिया गया है।

बदलाव की अवधि के दौरान, सीआईएसएफ के लगभग 2,00,000 कर्मी अपनी मौजूदा यूनिफॉर्म पहन सकते हैं। नई यूनिफॉर्म के कपड़े में 80 प्रतिशत सूती (काटन) और 20 प्रतिशत पालिएस्टर का मिश्रण है, जो पहले के 50:50 के अनुपात की जगह लेगा। सीआईएसएफ देश भर में हवाई अड्डों, दिल्ली मेट्रो और सरकारी इमारतों जैसी महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।

एलएफसीडी के लिए नए डिजिटल कैमोफ्लाज पैटर्न को लागू करने के साथ, यह कहा गया है कि अब से एलएफसीडी कपड़े की सार्वजनिक खरीद केवल इसी नए स्वीकृत डिजिटल कैमोफ्लाज पैटर्न के लिए ही की जाएगी। नए पैटर्न वाला एलएफसीडी कपड़ा किसी कर्मी को तभी दिया जाएगा, जब पहले से दिए गए कपड़े की निर्धारित अवधि पूरी हो चुकी हो।

सर्कुलर में लिखा है, "जिन कर्मियों को पहले ही मौजूदा पैटर्न वाला एलएफसीडी कपड़ा दिया जा चुका है और जिसकी निर्धारित अवधि अब भी बाकी है, उन्हें किसी भी स्थिति में नया डिजिटल पैटर्न वाला कपड़ा नहीं दिया जाएगा। " देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

राइट टू रिकॉल में कुर्सी गंवा बैठीं जेरौन खालसा नगर परिषद की महिला अध्यक्ष, मतदान में 466 मतों से हुई हार

देश • Ahmedabad

गुजरात: बावला-अहमदाबाद रोड पर चॉकलेट प्लांट में भीषण आग, एक की मौत

देश • अखिल भारतीय

कर्ज में डूबी MTNL को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: 9,000 करोड़ की संपत्तियां बेचेगी केंद्र सरकार

देश • अखिल भारतीय

प्रधानमंत्री मोदी पुंछ में LOC पर जवानों के साथ मना सकते है दीवाली, परंपरा रखेंगे बरकरार

देश • अखिल भारतीय

'गंजे सिर पर बाल' उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी, 50 लाख रुपये का आयुर्वेदिक तेल जब्त

देश • Mumbai

मुंबई: घाटकोपर हाई-राइज इमारत में आग: 3 घायल, अधिकारियों को शक रॉकेट पटाखे से लगी आग

देश • अखिल भारतीय

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसे, 5 युवकों की दर्दनाक मौत और तीन घायल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल