शनिवार, 07 नवंबर 2026 07:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश अखिल भारतीय 5,435 व्यूज

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसे, 5 युवकों की दर्दनाक मौत और तीन घायल

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 12:23 AM IST
राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसे, 5 युवकों की दर्दनाक मौत और तीन घायल

दक्षिण राजस्थान और सिरोही जिले में मंगलवार देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई। राजस्थान के दो सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत (सांकेतिक तस्वीर) आबूरोड में ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंदा ऋषभदेव में डिवाइडर पार कर बस से भिड़ी कार ।

दक्षिण राजस्थान और सिरोही जिले में मंगलवार देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसों में पांच युवकों की मौत हो गई। आबूरोड में नेशनल हाईवे-27 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की जान चली गई, जबकि उदयपुर जिले के ऋषभदेव में तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रही निजी बस से भिड़ गई।

हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दुर्घटनाओं में वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पांच युवकों की मौत से उनके परिवारों में मातम छा गया।

आबूरोड थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर मावल कट के पास मंगलवार रात करीब 10:30 बजे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह ट्रक आबूरोड से पालनपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सरकारी उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान प्रकाश और शंकर मीणा निवासी देलवाड़ा, माउंट आबू तथा दिनेश उर्फ विनय निवासी चारनिया फली, सातपुर, आबूरोड के रूप में हुई। तीनों दोस्त थे और मजदूरी करते थे। तीनों अविवाहित थे।

प्रकाश के भाई प्रवीण ने बताया कि प्रकाश घर पर बिना बताए निकला था। रात करीब 12 बजे सड़क हादसे में उसकी मौत की सूचना मिली। प्रकाश के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था।

परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं। वहीं शंकर के परिवार में एक भाई और तीन बहनें हैं। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

दिनेश के पिता का भी निधन हो चुका था। परिवार में मां और दो विवाहित बहनें हैं। पुलिस ट्रक चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ऋषभदेव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर कानुवाड़ा गांव के मोड़ पर मंगलवार रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रही निजी वीडियो कोच बस से टकरा गई। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

राइट टू रिकॉल में कुर्सी गंवा बैठीं जेरौन खालसा नगर परिषद की महिला अध्यक्ष, मतदान में 466 मतों से हुई हार

देश • Ahmedabad

गुजरात: बावला-अहमदाबाद रोड पर चॉकलेट प्लांट में भीषण आग, एक की मौत

देश • अखिल भारतीय

कर्ज में डूबी MTNL को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: 9,000 करोड़ की संपत्तियां बेचेगी केंद्र सरकार

देश • अखिल भारतीय

प्रधानमंत्री मोदी पुंछ में LOC पर जवानों के साथ मना सकते है दीवाली, परंपरा रखेंगे बरकरार

देश • अखिल भारतीय

'गंजे सिर पर बाल' उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी, 50 लाख रुपये का आयुर्वेदिक तेल जब्त

देश • Mumbai

मुंबई: घाटकोपर हाई-राइज इमारत में आग: 3 घायल, अधिकारियों को शक रॉकेट पटाखे से लगी आग

देश • अखिल भारतीय

2 साल का समय और नया डिजिटल पैटर्न, कैसी होगी CISF जवानों की नई यूनिफॉर्म?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल