शनिवार, 07 नवंबर 2026 07:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
देश Mumbai 6,991 व्यूज

मुंबई: घाटकोपर हाई-राइज इमारत में आग: 3 घायल, अधिकारियों को शक रॉकेट पटाखे से लगी आग

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 01:09 AM IST
मुंबई: घाटकोपर हाई-राइज इमारत में आग: 3 घायल, अधिकारियों को शक रॉकेट पटाखे से लगी आग

मुंबई के घाटकोपर हाई-राइज इमारत में आग: 3 घायल (सांकेतिक तस्वीर) डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के घाटकोपर पूर्व इलाके में शुक्रवार शाम एक हाई-राइज आवासीय इमारत में आग लगने से तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों को शक है कि आग रॉकेट जैसे पटाखे से लगी हो सकती है।

मेयर रितु तावड़े के कार्यालय के बयान , आग शाम करीब 8:08 बजे पंतनगर के वल्लभ बाग लेन स्थित 21 मंजिला रॉयल अल्टेजा आवासीय इमारत की 20वीं मंजिल पर लगी। कुछ रिपोर्टों में इसे कुकरेजा पैलेस की 23वीं मंजिल भी बताया गया। ⁠ साईनाथ अवले (45) को 27 प्रतिशत जलने की चोटें आईं।

उन्हें राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई। निरव लोदया (34) और राजेश लोदया (47) को पास के जायनोवा अस्पताल में भर्ती किया गया।

दोनों की हालत भी स्थिर है। आग को लेवल-II कॉल घोषित किया गया। मुंबई फायर ब्रिगेड ने कम से कम आठ फायर इंजन और अन्य उपकरण लगाकर दो घंटे से ज्यादा समय में आग पर काबू पाया।

इमारत को एहतियातन खाली कराया गया। किसी के फंसे होने की जांच के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, अडानी इलेक्ट्रिसिटी, लोक निर्माण विभाग और स्थानीय नागरिक वार्ड कार्यालय के कर्मी राहत और बचाव कार्य में शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

राइट टू रिकॉल में कुर्सी गंवा बैठीं जेरौन खालसा नगर परिषद की महिला अध्यक्ष, मतदान में 466 मतों से हुई हार

देश • Ahmedabad

गुजरात: बावला-अहमदाबाद रोड पर चॉकलेट प्लांट में भीषण आग, एक की मौत

देश • अखिल भारतीय

कर्ज में डूबी MTNL को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: 9,000 करोड़ की संपत्तियां बेचेगी केंद्र सरकार

देश • अखिल भारतीय

प्रधानमंत्री मोदी पुंछ में LOC पर जवानों के साथ मना सकते है दीवाली, परंपरा रखेंगे बरकरार

देश • अखिल भारतीय

'गंजे सिर पर बाल' उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी, 50 लाख रुपये का आयुर्वेदिक तेल जब्त

देश • अखिल भारतीय

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसे, 5 युवकों की दर्दनाक मौत और तीन घायल

देश • अखिल भारतीय

2 साल का समय और नया डिजिटल पैटर्न, कैसी होगी CISF जवानों की नई यूनिफॉर्म?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल