शनिवार, 07 नवंबर 2026 07:51 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
देश अखिल भारतीय 13,215 व्यूज

राइट टू रिकॉल में कुर्सी गंवा बैठीं जेरौन खालसा नगर परिषद की महिला अध्यक्ष, मतदान में 466 मतों से हुई हार

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 06:49 AM IST
राइट टू रिकॉल में कुर्सी गंवा बैठीं जेरौन खालसा नगर परिषद की महिला अध्यक्ष, मतदान में 466 मतों से हुई हार

राइट टू रिकॉल में कुर्सी गंवा बैठीं जेरौन खालसा नगर परिषद की महिला अध्यक्ष वर्ष 2022 के आम चुनाव में पस्तौर अध्यक्ष चुनी गई थीं 466 मतों के अंतर से पास हुआ पद से हटाने का प्रस्ताव टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में राइट टू रिकाल के तहत जेरौन खालसा नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष कुसुम मातादीन पस्तौर को पद से हटा दिया गया है।

निर्वाचन अधिकारी के घोषित अंतिम नतीजों , हटाने का प्रस्ताव 466 मतों के अंतर से पास हुआ। इसके बाद अध्यक्ष का पद रिक्त घोषित कर दिया गया। वर्ष 2022 के आम चुनाव में पस्तौर अध्यक्ष चुनी गई थीं।

बाद में उनके और पार्षदों के बीच मतभेद बढ़े। नगर परिषद के भाजपा और कांग्रेस समर्थित 15 में से 12 पार्षदों ने कामकाज और अन्य मुद्दों पर असंतोष जताते हुए मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 47 के तहत कलेक्टर को प्रस्ताव सौंपा। जेरौन खालसा के 15 मतदान केंद्रों पर 7799 पंजीकृत मतदाताओं में से 4798 लोगों ने मतदान किया।

भरी कुर्सी का निशान अध्यक्ष को पद पर बनाए रखने और खाली कुर्सी का निशान हटाने के लिए था। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में हुई मतगणना में अध्यक्ष को बनाए रखने के पक्ष में 2167 और हटाने के पक्ष में 2633 मत पड़े। कुल 4800 मत वैध पाए गए और अमाय मत शुन्य रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Ahmedabad

गुजरात: बावला-अहमदाबाद रोड पर चॉकलेट प्लांट में भीषण आग, एक की मौत

देश • अखिल भारतीय

कर्ज में डूबी MTNL को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: 9,000 करोड़ की संपत्तियां बेचेगी केंद्र सरकार

देश • अखिल भारतीय

प्रधानमंत्री मोदी पुंछ में LOC पर जवानों के साथ मना सकते है दीवाली, परंपरा रखेंगे बरकरार

देश • अखिल भारतीय

'गंजे सिर पर बाल' उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी, 50 लाख रुपये का आयुर्वेदिक तेल जब्त

देश • Mumbai

मुंबई: घाटकोपर हाई-राइज इमारत में आग: 3 घायल, अधिकारियों को शक रॉकेट पटाखे से लगी आग

देश • अखिल भारतीय

राजस्थान में दो भीषण सड़क हादसे, 5 युवकों की दर्दनाक मौत और तीन घायल

देश • अखिल भारतीय

2 साल का समय और नया डिजिटल पैटर्न, कैसी होगी CISF जवानों की नई यूनिफॉर्म?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल