बुधवार, 04 नवंबर 2026 10:04 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 2,484 व्यूज

Anuj Thakur Died: 33 साल की उम्र में टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन, नींद में दौरा पड़ने से गई जान

DARSH NEWS डेस्क • 02 Nov 2026, 12:22 PM IST
Anuj Thakur Died: 33 साल की उम्र में टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन, नींद में दौरा पड़ने से गई जान

Anuj Thakur Death: छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार अनुज ठाकुर का नींद में दौरा पड़ने की वजह से आकस्मिक निधन हो गया है। टीवी एक्टर अनुज ठाकुर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता की मौत की खबर ने सिनेमाई जगत को झकझोर के रख दिया था और अब टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अनुज ठाकुर (Anuj Thakur) के निधन की खबर सामने आ रही है।

33 साल की उम्र में अनुज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बंधन सात जन्मों का जैसे कई धारावाहिक से फैंस का दिल जीतने वाले अनुज ठाकुर आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान है। उनके दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनर ने इस मामले की जानकारी दी है।

इतनी कम उम्र में अनुज ठाकुर के मौत की खबर सामने आने के बाद इंडस्ट्री में मातम परस गया है। हर कोई इस बात से हैरान है कि एक हेल्दी लाइफस्टाइल जीने वाले अनुज ऐसे कैसे इस दुनिया को छोड़ सकते हैं। अनुज ठाकुर के दोस्त रूपेश सोनार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी मौत की पुष्टि करते हुए लिखा है मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब हमारे बीच नहीं रहे।

तुम सिर्फ एक दोस्त ही नहीं, बल्कि मेरे छोटे भाई जैसे थे। हमने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स की योजना बनाई थी। मुझे आज भी याद है कि कैसे मैंने तुम्हारे शुरुआती दिनों के संघर्षों को देखा और तुम्हारे पूरे सफर का गवाह बना।

जीवन सच में अनिश्चित है, इसका कोई भरोसा नहीं। यह मानना बहुत दुखद है कि तुम इतनी जल्दी चले गए। यह खबर सच नहीं लगती।

तुम्हें हमेशा याद रखा जाएगा, मेरे भाई। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे। इस तरह रूपेश सोनार ने अनुज ठाकुर के देहांत पर शोक जताया है।

इतना ही नहीं टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रूपेश ने अनुज की मौत की कारण भी बताया है और कहा- करीब तीन दिन पहले उसकी मौत हुई है। मैं उसके घर गया, परिवार वालों से मिला। तब पता लगा कि उसे नींद में दौरा आया था, सुबह 4:30 बजे, जब उसके फोन का अलार्म बजा, तो उनकी मां उसे जगाने गईं, लेकिन अनुज नहीं उठा।

बतौर एक्टर अनुज ठाकुर ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। उन्होंने धूम मचाओ धूम, बंधन सात जन्मों का, बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा और महिसागर जैसे कई टीवी सीरियल्स में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'रामायण' बनाने का था भूत सवार, घर बेचने को तैयार था निर्देशक; पौराणिक शो ने छोटे पर्दे को दिलाई पहचान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मेरी बहन-पत्नी को लोगों ने। ', बिग बॉस से निकलने के बाद Aasif Khan का छलका दर्द; फैमिली को मिल रही थी धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

TV की 'पार्वती' के साथ हुई थी नाइंसाफी, फीस बढ़ाने की मांग पर चलते शो से किया गया था बाहर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20:'मुझे पैसे नहीं। ' लव गिल की मां की बात सुनकर इमोशनल हुईं माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले 'रिटायर्ड फौजी' ने बनाया था Doordarshan का कल्ट शो, सिनेमा के सुपरस्टार ने किया था डेब्यू

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'दिल की बेवफाइंया' झेलने को तैयार हैं Gaurav Khanna, स्टार प्लस के शो का टाइटल हुआ रिवील

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

15 मिनट में हुई थी Hina Khan और रॉकी की शादी, एक्ट्रेस ने कहा- 'या तो आगे बढ़ जाओ या। '

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल