बुधवार, 04 नवंबर 2026 10:00 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 18,547 व्यूज

'रामायण' बनाने का था भूत सवार, घर बेचने को तैयार था निर्देशक; पौराणिक शो ने छोटे पर्दे को दिलाई पहचान

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 06:30 PM IST
'रामायण' बनाने का था भूत सवार, घर बेचने को तैयार था निर्देशक; पौराणिक शो ने छोटे पर्दे को दिलाई पहचान

छोटे पर्दे पर रामायण बनाने का एक फिल्ममेकर पर ऐसा भूत सवार था कि वह अपने घर को बेचने के लिए तैयार था। टीवी की रामायण (फोटो क्रेडिट- फेसबुक/AI) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 4000 हजार करोड़ के बजट में बनने वाली फिल्म रामायणम् (Ramayana) को गुरुवार से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस पौराणिक फिल्म के दोनों पार्ट्स पर इतना बड़ा दांव खेला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा फिल्ममेकर भी ऐसा था, जो रामायण पर धारावाहिक बनाने के लिए अपना तक बेचने के लिए तैयार था। वह रामायण (Ramayan Tv Show) टीवी सीरियल की मेकिंग को लेकर इस कदर क्रेजी हो गया था, जिसे अपने घर परिवार की भी चिंता नहीं रही थी।

आइए जानते हैं कि वह महान निर्देशक कौन था। जिस तरह से फिल्म मुगल-ए-आजम के निर्देशक के. आसिफ को हिंदी सिनेमा के पागल फिल्ममेकर कहा जाता था, मानसिक स्थिति की वजह से नहीं बल्कि फिल्म बनाने के जुनून, भव्यता और परेफेक्शनिज्म के कारण से उन्हें ऐसा कहा जाता था।

इसी तरह के निर्देशक रामानंद सागर (Ramanand Sagar) भी थे, जिन्होंने दूरदर्शन के कल्ट क्लासिक पौराणिक शो रामायण को बनाने के लिए ऐसा ही पागलपन दिखाया था। उनको रामायण धारावाहिक का जुनून किस कदर था, इसका खुलासा हाल ही में रामानंद सागर के सबसे छोटे बेटे मोती सागर ने एनडीटीवी को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलकर बात की है और बताया है कि उनके पिता ने इस माइथोलॉजिकल शो को बनाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाया था।

मोती ने बताया है रामायण को बनाने का सपना पिताजी (रामानंद सागर) का था और वह इसके लिए काफी ज्यादा उत्साहित भी थे। आप उनके जुनून का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि एक बार उन्होंने हम पांचों भाइयों को एक साथ बुलाया और कहा था कि देखो मैं रामायण शो बनाने जा रहा हूं और इसमें मेरा घर भी बिक सकता है, तो मैं इसे बनाने के लिए ऐसा कर सकता हूं, तुम लोगों को कोई आपत्ति है, तो बता दो क्योंकि मैंने रामायण बनाने का फैसला ले लिया।

अब पिताजी के इस सपने को हम सभी भाई भला कैसे पूरा होने से रोक सकते थे। साल 1987 में रामानंद सागर के निर्देशन में रामायण टीवी शो को दूरदर्शन टीवी चैनल पर पहली बार कास्ट किया गया था। हिंदू महाकाव्य रामचरित मानस से प्रेरित होकर बनने वाली रामायण की कास्ट और शो की सादगी को सभी ने पसदं किया और इसी वजह से आज 39 साल बाद भी रामायण को कल्ट धावाराहिक माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मेरी बहन-पत्नी को लोगों ने। ', बिग बॉस से निकलने के बाद Aasif Khan का छलका दर्द; फैमिली को मिल रही थी धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

TV की 'पार्वती' के साथ हुई थी नाइंसाफी, फीस बढ़ाने की मांग पर चलते शो से किया गया था बाहर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20:'मुझे पैसे नहीं। ' लव गिल की मां की बात सुनकर इमोशनल हुईं माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले 'रिटायर्ड फौजी' ने बनाया था Doordarshan का कल्ट शो, सिनेमा के सुपरस्टार ने किया था डेब्यू

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Anuj Thakur Died: 33 साल की उम्र में टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन, नींद में दौरा पड़ने से गई जान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'दिल की बेवफाइंया' झेलने को तैयार हैं Gaurav Khanna, स्टार प्लस के शो का टाइटल हुआ रिवील

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

15 मिनट में हुई थी Hina Khan और रॉकी की शादी, एक्ट्रेस ने कहा- 'या तो आगे बढ़ जाओ या। '

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल