गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:50 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 13,183 व्यूज

'दिल की बेवफाइंया' झेलने को तैयार हैं Gaurav Khanna, स्टार प्लस के शो का टाइटल हुआ रिवील

DARSH NEWS डेस्क • 31 Oct 2026, 01:29 PM IST
'दिल की बेवफाइंया' झेलने को तैयार हैं Gaurav Khanna, स्टार प्लस के शो का टाइटल हुआ रिवील

गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है, क्योंकि उनके स्टार प्लस पर आने वाले शो का टाइटल सामने आ गया है। गौरव-श्रद्धा के शो का टाइटल रिवील/ फोटो- इंस्टाग्राम गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या के शो को मिल गया टाइटल स्टार प्लस के शो में दोनों एक्टर निभाएंगे ये किरदार एकता कपूर संग काम करने की गौरव की चाहत पूरी एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

जब एकता कपूर (Ekta Kapoor) बिग बॉस के मंच पर आई थीं, तो अनुपमा एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने उनके साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की थी। अभिनेता का ये सपना पूरा हुआ और एकता कपूर ने उन्हें अपने अपकमिंग शो में कास्ट कर लिया। बीते दिनों मेकर्स ने शो की पहली झलक शेयर की थी और अब सीरियल के टाइटल से भी पर्दा उठ गया है।

स्टार प्लस ने हाल ही में अपने आगामी रोमांटिक शो के नए टाइटल से पर्दा उठाते हुए एक छोटा सा टीजर रिलीज किया, जिसमें किरदारों के नाम की घोषणा भी हो गई। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर शेयर करते हुए बताया कि गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के आगामी शो का टाइटल 'दिल की बेवफाइंया' हैं।

शो में जहां श्रद्धा आर्या 'जानकी' की भूमिका में दिखेंगी, तो वहीं गौरव खन्ना के कैरेक्टर का नाम 'मानव' है। हिन्दुस्तान टाइम्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की मानें तो गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या स्टारर मोस्ट अवेटेड शो दीवाली के बाद लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है और नवंबर के आखिरी हफ्ते तक ये शो दर्शकों के सामने आ सकता है।

टीम फिलहाल इस शो के लिए क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सेट को तोड़कर उस जगह पर ही दिल की बेवफाइंया का शूटिंग सेट तैयार कर रहे हैं। रिपोर्टस की मानें तो ये गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या का नया शो रात को 9 बजे से ऑनएयर होगा। इससे पहले गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या बालाजी टेलीफिल्म्स के ऑफिस में शो के प्रोमो को शूट करने के लिए पहुंचे थे, जहां मीडिया ने उनसे काफी सवाल किए।

हालांकि, दोनों ने ही शो से जुड़ी ज्यादा कोई अपडेट शेयर नहीं की। बीते दिनों नवरात्रि के खास मौके पर भी वह दुर्गा पूजा करते दिखाई दिए थे। गौरव खन्ना के करियर ग्राफ को देखा जाए तो उन्होंने जब से स्टार प्लस का शो अनुपमा छोड़ा है, तब से लगातार वह एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने के बाद वह खतरों के खिलाड़ी में दिखाई दिए थे। इसी दौरान अकांक्षा चमोला और उनके रिश्ते को लेकर विवाद भी खड़ा हुआ था। अब वह अपने नए शो के साथ अब वह दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए फिर से लौट रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: 'उसको पता नहीं है। ',Yung DSA ने गर्लफ्रेंड को 10-12 बार किया चीट, स्काउट के सामने कुबूल की बात

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'रामायण' बनाने का था भूत सवार, घर बेचने को तैयार था निर्देशक; पौराणिक शो ने छोटे पर्दे को दिलाई पहचान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मेरी बहन-पत्नी को लोगों ने। ', बिग बॉस से निकलने के बाद Aasif Khan का छलका दर्द; फैमिली को मिल रही थी धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

TV की 'पार्वती' के साथ हुई थी नाइंसाफी, फीस बढ़ाने की मांग पर चलते शो से किया गया था बाहर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20:'मुझे पैसे नहीं। ' लव गिल की मां की बात सुनकर इमोशनल हुईं माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले 'रिटायर्ड फौजी' ने बनाया था Doordarshan का कल्ट शो, सिनेमा के सुपरस्टार ने किया था डेब्यू

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Anuj Thakur Died: 33 साल की उम्र में टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन, नींद में दौरा पड़ने से गई जान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल