गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:50 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मीठी मिर्ची अखिल भारतीय 11,001 व्यूज

Bigg Boss 20:'मुझे पैसे नहीं। ' लव गिल की मां की बात सुनकर इमोशनल हुईं माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 08:25 AM IST
Bigg Boss 20:'मुझे पैसे नहीं। ' लव गिल की मां की बात सुनकर इमोशनल हुईं माही विज, दी शो छोड़ने की धमकी

बिग बॉस 20 में लव गिल की मां के कमेंट के बाद माही विज भावुक हो गईं और उन्होंने शो छोड़ने की धमकी दी। लव गिल की मां के कमेंट पर माही गिल भावुक हुईं माही को शो में बेवजह बनाया जा रहा निशाना एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में इन दिनों रिश्तों और बयानों को लेकर खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है।

कभी कंटेस्टेंट के कमेंट्स तो कभी कैमरे पर उनकी ओछी हरकतें चर्चा में बने रहे। अब ऐसी ही एक वजह माही विज (Mahhi Vij) के लिए परेशानी का सबब बन गई। 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट प्रोमो में माही विज को रोते हुए देखा गया।

शो में उन्हें लेकर जो नैरेटिव बनाया जा रहा है, उस पर सवाल उठाते हुए वह काफी भावुक हो गई। माही को लगता है कि उन्हें बेवजह निशाना बनाया जा रहा है, इसलिए वह अपनी नाराजगी जताते हुए उन्होंने शो छोड़ने की धमकी दी। प्रोमो की शुरुआत घर में लव गिल की मां के एक मैसेज से होती है।

पंजाबी में बात करते हुए, वह माही से कहती हैं कि उन्हें कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए था, क्योंकि माही उनकी उम्र की ही हैं। हालांकि, माही को मैसेज का बाकी हिस्सा समझ नहीं आता। Mahi wants to leave the show because her backbiting about others is getting exposed 😭😭😭 Just leave the show Mahi.

Nobody cares! #Biggboss20 https://t. co/8ZWJfT68zx वह लव से पूछती हैं कि उनकी मां ने क्या कहा। लव जवाब देती हैं कि उनकी मां ने कहा कि अगर स्काउट न होता, तो मैं इसे नंगा कर देती।

हालांकि लव कहती हैं कि उनकी मां ने उस खास शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था। बाद में, माही इमोशनल होकर कहती हैं कि मुझे बस यही लग रहा है कि मुझे ही ऐसे ट्रीट किया जा रहा है। अगर यही सीन है तो मैं शो जारी नहीं रखूंगी।

मुझे पैसे भी नहीं चाहिए। फिर आंखों में आंसू लेकर वह बातचीत से दूर चली जाती है। A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij) बाद में वह बाथरूम में चली जाती हैं और कहती हैं कि मुझे ही हर चीज के लिए टारगेट किया जा रहा है।

मेरी भी फैमिली है जो मुझे बाहर देख रही है। वहीं अरिश्फा खान उन्हें संभालने की कोशिश करती दिखीं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: 'उसको पता नहीं है। ',Yung DSA ने गर्लफ्रेंड को 10-12 बार किया चीट, स्काउट के सामने कुबूल की बात

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'रामायण' बनाने का था भूत सवार, घर बेचने को तैयार था निर्देशक; पौराणिक शो ने छोटे पर्दे को दिलाई पहचान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'मेरी बहन-पत्नी को लोगों ने। ', बिग बॉस से निकलने के बाद Aasif Khan का छलका दर्द; फैमिली को मिल रही थी धमकी

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

TV की 'पार्वती' के साथ हुई थी नाइंसाफी, फीस बढ़ाने की मांग पर चलते शो से किया गया था बाहर

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

38 साल पहले 'रिटायर्ड फौजी' ने बनाया था Doordarshan का कल्ट शो, सिनेमा के सुपरस्टार ने किया था डेब्यू

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

Anuj Thakur Died: 33 साल की उम्र में टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का हुआ निधन, नींद में दौरा पड़ने से गई जान

मीठी मिर्ची • अखिल भारतीय

'दिल की बेवफाइंया' झेलने को तैयार हैं Gaurav Khanna, स्टार प्लस के शो का टाइटल हुआ रिवील

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल