बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट यंग डीएसए ने अपने साथी स्काउटओपी के सामने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10-12 बार धोखा देने की बात कबूल की। यंग डीएसए ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को दिया धोखा समीक्षा को अपने बॉयफ्रेंड के धोखे की जानकारी नहीं थी एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के कंटेस्टेंट यंग डीएसए (Yung DSA) ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को कई बार धोखा देने की बात कबूल की है।
यह बात तब सामने आई जब घर के अंदर उनके परिवार का एक ऑडियो मैसेज सुनाया गया, लेकिन उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ से कोई मैसेज नहीं मिला, जिससे वे काफी निराश दिखे। अपने साथी कंटेस्टेंट स्काउटओपी (ScoutOP) से अपना दुख शेयर करते हुए, यंग ने कहा, 'मैंने समीक्षा को खो दिया है, स्काउट।
' जब स्काउट ने उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की, तो यंग ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि मैंने उसे बहुत बार धोखा दिया है। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने समीक्षा को लगभग 10-12 बार धोखा दिया है। यह सुनकर स्काउट ने पूछा, 'फिर भी वह तेरे साथ रही ना?
' Look who was bulding narrative against #ScoutOP by talking about his own relationship, Crazyyy😭 #YungDSA accepting that he cheated many times(10/12) on his girlfriend💔 Scout is still consoling him as frnd❤️🩹 #BiggBoss20 #BB20 https://t. co/4sMBHr7LTN इसके बाद यंग ने जो कहा, उसे सुनकर स्काउट हैरान रह गए।
यंग ने जवाब दिया, 'नहीं, उसे पता ही नहीं था,' जिसका मतलब है कि समीक्षा को उनके धोखे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यंग ने आगे अंदाजा लगाया कि शायद उन्हें इस बारे में तब पता चला होगा जब वे 'बिग बॉस' के घर में आ गए थे। उन्होंने कहा, 'शायद जब मैं यहां आया, तब उसे इस बात का पता चला होगा।
' बिग बॉस 20 में अपने सफर के दौरान, यंग डीएसए ने कई बार अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात की है। उन्होंने अक्सर उसे अपनी 'पसंदीदा औरत' कहा है और बताया है कि वह उनकी जिंदगी में बहुत खास है। जब भी घर के बाकी सदस्यों ने उनके रिश्ते के बारे में और जानने की कोशिश की, तो उन्होंने हमेशा बहुत संभलकर जवाब दिया।
ऐसे में, स्काउटओपी (ScoutOP) के सामने किया गया उनका हालिया खुलासा और भी ज्यादा चौंकाने वाला है। बिग बॉस 20 का नया एपिसोड रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर रिलीज होता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं