बुधवार, 04 नवंबर 2026 10:00 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 2,481 व्यूज

'मेरी इमेज खराब की जा रही है, पैसे न दें, भाड़ में जाएं सब', फूट-फूटकर रोईं माही विज, शो छोड़ने की धमकी

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 07:52 PM IST
'मेरी इमेज खराब की जा रही है, पैसे न दें, भाड़ में जाएं सब', फूट-फूटकर रोईं माही विज, शो छोड़ने की धमकी

Bigg Boss 20: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में इन दिनों भावनाओं का जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शो में शुरू हुए 'संदेशे आते हैं', टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार की आवाज सुनने और उनकी तस्वीरें देखने का मौका मिल रहा है। जहां कई सदस्य अपनों के संदेश सुनकर भावुक हो रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस माही विज के लिए यह टास्क बेहद मुश्किल साबित होने वाला है।

लव गिल की मां का ऑडियो मैसेज सुनने के बाद माही खुद को संभाल नहीं पातीं और फूट-फूटकर रोने लगती हैं। शो के नए प्रोमो में वह मेकर्स पर भी नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं। यहां तक कि उन्होंने शो छोड़ने की बात तक कह दी है।

'संदेशे आते हैं' टास्क में परिवार के संदेश सुन रहे कंटेस्टेंट्स बिग बॉस 20 के मंगलवार के एपिसोड में संदेशे आते हैं टास्क की शुरुआत हुई थी। इसका अगला हिस्सा बुधवार को प्रसारित होने वाला है। इस टास्क के तहत घरवालों को उनके परिवार के सदस्यों के ऑडियो मैसेज और तस्वीरें दिखाई जा रही हैं।

माही विज पर पड़ा नए टास्क का असर -टास्क का नियम भी काफी दिलचस्प है। कंटेस्टेंट्स को एक डिस्क जैसे स्टेज पर पहुंचकर डांस करना होता है। इसके बाद उन्हें एक मुश्किल विकल्प दिया जाता है।

वो चाहें तो किसी दूसरे सदस्य के परिवार का मैसेज और तस्वीर नष्ट करके अपना अतिरिक्त जीवनदान वापस हासिल कर सकते हैं। वहीं अगर वो अपनी लाइफलाइन छोड़ देते हैं, तो दूसरे कंटेस्टेंट को उसके परिवार का संदेश और फोटो मिल सकती है। इससे पहले मनीष गोयल ने काजी तौकीर के लिए अपनी लाइफलाइन छोड़ दी थी जबकि गुल्लू ने कनिका मान के लिए अपना मौका गंवाना स्वीकार किया।

दोनों फैसलों के दौरान घर में भावुक माहौल देखने को मिला लेकिन अब इस टास्क का असर माही विज पर पड़ता नजर आएगा। सामने आए नए प्रोमो में लव गिल को उनकी मां का ऑडियो मैसेज सुनाया जाता है। बताया जा रहा है कि लव की मां पंजाब में हैं और उन्होंने अपने संदेश में माही विज के एक पुराने बयान पर नाराजगी जताई है।

यह वही टिप्पणी है, जिसमें माही ने लव के बारे में 'नंगा कर दूंगी' जैसी बात कही थी। लव की मां ने पंजाबी में अपनी बात रखते हुए माही को उनकी बेटी की याद दिलाई। उन्होंने कहा- मैं बस माही जी से इतना कहना चाहती हूं कि आपको ये सोचना चाहिए कि आपकी भी एक बेटी है।

इस मैसेज के जरिए उन्होंने माही के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की। मैसेज सुनने के बाद लव भी माही से इस टिप्पणी के बारे में सवाल करती हैं। इस पर माही कहती हैं कि उन्होंने ऐसा कोई कमेंट नहीं किया था।

हालांकि इस बातचीत का उन पर गहरा असर पड़ता दिखाई देता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Cyclone Akvan Alert: ‘Arnab’ और ‘Murasu’ के बाद ‘Akvan’ की दस्तक! क्या 11 से 16 NOV के बीच तबाही? खतरा कहां?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sima Sarkar कौन थीं, जिसकी हत्या कर कटा सिर लेकर मंदिर पहुंचा पति? पुलिस ने दबोचा-बताई रूह कंपाने वाली वजह

स्पेशल • Dehradun

Dehradun Accident: कंटेनर खिलौने की तरह बेकाबू होकर कार पर पलटा, 4 लोगों की मौत

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित होंगे बिहार के गांव, गया में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित

स्पेशल • अखिल भारतीय

'न तमीज है, न दिमाग', शहजाद पूनावाला पर क्यों भड़की Swara Bhasker? छिड़ी तीखी जंग, क्या है मामला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Amul Price Hike: दिवाली से 4 दिन पहले अमूल का झटका! घी-मक्खन मंहगा, अब नया रेट क्या? 5 साल में कितने बढ़े दाम?

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निभाया वादा, बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल