भारत के शीर्ष MMA (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) फाइटर नाज़ारेथ लालथाज़ुआला की रिंग में अगली फाइट के लिए जोरदार वापसी होने जा रही है। उनका सामना इस शनिवार को होने वाले ONE Championship के अगले इवेंट ONE Fight Night 49 में होगा। 7 नवंबर को होने वाली स्ट्रॉवेट MMA फाइट में उनकी टक्कर दक्षिण कोरिया के जोरदार फाइटर ली सेउंग चेओल से होगी और खास बात यह है कि दोनों ही फाइटर्स ने ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में 1,00,000 अमेरिकी डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीतकर मुख्य रोस्टर में जगह बनाई है।
यह इवेंट भारत में शनिवार, 7 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव प्रसारित की जाएगी। करियर में एक भी मैच नहीं हारे हैं लालथाज़ुआला मिज़ोरम में जन्मे 25 वर्षीय स्टार ने अपने प्रोफेशनल करियर में एक भी फाइट नहीं गंवाई है। उन्होंने अभी तक करियर में 8 मैचों में शिरकत की और सभी में जबरदस्त अंदाज में जीत हासिल की।
8 में से 5 जीत में उन्होंने विरोधियों को राउंड खत्म होने से पहले ही ढेर कर दिया। 5-0 के दमदार रिकॉर्ड के साथ उनका ONE में पिछले साल डेब्यू हुआ और पहले ही मैच में प्रतिद्वंदी को मात्र 17 सेकंड में ढेर कर सनसनी मचा दी। उन्होंने इस साल दो लगातार विरोधियों को परास्त करते हुए 1 लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीता और अब वह जीत के क्रम को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में खिताबी मैच की ओर बढ़ना चाहेंगे।
बेहद ही खतरनाक हैं लालथाज़ुआला के प्रतिद्वंदी "द नॉर्थस्टार" के नाम से जाने जाने वाले भारतीय MMA फाइटर का सामना 27 वर्षीय ली सेउंग चेओल से होगा। ली ने संगठन में अभी तक 6 फाइटों में हिस्सा लेते हुए सभी में जीत हासिल की हैं। लालथाज़ुआला की तरह ही उन्होंने भी साप्ताहिक सीरीज में कॉन्ट्रैक्ट जीतकर मुख्य रोस्टर में जगह बनाई।
अगर वह अपराजित भारतीय स्टार को हरा पाए तो अपना कद डिविजन में काफी बड़ा कर लेंगे। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं