गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:56 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 10,182 व्यूज

अब नहीं बढ़ेंगे दूध के दाम? 'जी-रामजी' योजना के तहत बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 09:36 PM IST
अब नहीं बढ़ेंगे दूध के दाम? 'जी-रामजी' योजना के तहत बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में । चारे के संकट के कारण दुग्ध उत्पादों की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के साथ मिलकर पहल की है। मनरेगा की जगह लाई गई योजना विकसित भारत-जी रामजी के तहत चारे की उपलब्धता बढ़ाकर देश में पशुधन विकास को प्रोत्साहित किया जाएगा।

इसके लिए 22 तरह के अतिरिक्त कार्य शामिल किए गए हैं। गांवों में चारा बैंक और चारागाह भी बनाने की तैयारी है। राज्यों को कुल खर्च का कम से कम पांच प्रतिशत चारा और पशुधन संबंधी कार्यों पर लगाने की अनुमति होगी।

देश में चारा संकट बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसके चलते पशुओं के रखरखाव पर खर्च बढ़ रहा है और उनके दूध उत्पादन की क्षमता भी प्रभावित हो रही है। इसी आधार पर अमूल ने अपने दुग्ध उत्पादों की कीमत बढ़ा दी है।

कर्नाटक में दूध के दाम में एकबारगी आठ रुपये प्रतिकिलो की वृद्धि हुई है। नई व्यवस्था में व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर चारा उत्पादन के साथ चारागाह और चराई भूमि विकसित की जा सकेगी। पेड़ों के साथ घास उगाने वाली प्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा।

चारे को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए भंडारण केंद्र और साइलेज इकाइयां बनाई जा सकेंगी। रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से चारा बैंक, सामुदायिक चारागाह, चराई भूमि, पशु आश्रय स्थल और चिकित्सा केंद्र बनाए जा सकेंगे। भंडारण की व्यवस्था भी होगी।

ग्रामीण विकास विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सूचित कर दिया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार को स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ना है, जिनका सीधा लाभ किसानों और पशुपालकों को मिल सके। छोटे किसानों तथा भूमिहीन परिवारों को इसका लाभ पहुंचाने पर जोर है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में परिवारों की आजीविका पशुपालन और डेयरी पर निर्भर है।

इसके अलावा गाय-बैल, बकरी, सूअर और मुर्गी पालन के लिए नए आश्रय स्थल बनाने तथा पुराने आश्रय स्थलों की मरम्मत और रखरखाव का काम भी कराया जा सकेगा। सामुदायिक दूध संग्रह केंद्र, पशु चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र और पशुओं के लिए पानी की टंकियां बनाने की भी अनुमति होगी। पात्र व्यक्तिगत लाभार्थियों के लिए अजोला टैंक बनाने का काम भी शामिल है।

अजोला प्रोटीन से भरपूर हरा चारा है, जिसका इस्तेमाल पशुओं के पोषण में किया जाता है। सभी कार्यों को पंचायत विकास योजनाओं में शामिल किया जाएगा। ग्राम सभा की मंजूरी के बाद जरूरतों के आधार पर काम तय होंगे।

जिन पंचायतों में बड़ी आबादी पशुपालन पर निर्भर है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। जिन पंचायतों में 30 प्रतिशत से अधिक आबादी पशुधन पर निर्भर है, उन्हें तरजीह दी जाएगी। कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान की राज्यवार योजनाओं का उपयोग जिला-ब्लाक स्तर पर कार्यों की पहचान के लिए किया जा सकेगा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कोविड काल में सेवा का फ्रांस ने माना लोहा, भारत के दिग्गज हार्ट सर्जन डॉ. देवी शेट्टी को ‘नाइट' से किया सम्मानित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'छात्रों की बात करने वाले राहुल केरलम के युवाओं पर चुप क्यों?', PSC धांधली को लेकर भाजपा ने साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तिरुपति लड्डू मामले की आंध्र प्रदेश से बाहर नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'घर खरीदारों को मिलेगी कन्वेयंस डीड', सुप्रीम कोर्ट का पार्श्वनाथ डेवलपर्स को बड़ा निर्देश

खेल समाचार • Prayagraj

'लंबी कानूनी लड़ाई से खत्म नहीं होता मकान मालिक का हक', 40 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने किरायेदार को मकान खाली करने का दिया आदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'यह कोई विशेष मामला क्यों है?' केरल हाई कोर्ट ने मर्सिडीज कार हादसे के आरोपी जज को दी अग्रिम जमानत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

17 सेकंड में विरोधी को धूल चटाने वाला भारतीय फाइटर कर रहा है वापसी, कब और कहां देखें उनकी फाइट?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल