गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:56 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 9,015 व्यूज

तिरुपति लड्डू मामले की आंध्र प्रदेश से बाहर नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 09:56 PM IST
तिरुपति लड्डू मामले की आंध्र प्रदेश से बाहर नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपति लड्डू मामले की सुनवाई रोकने से इनकार किया। आरोपी ने राजनीतिक बयानों के कारण निष्पक्ष सुनवाई पर सवाल उठाया। अदालत ने कहा, राज्य में बड़ी संख्या में गवाह हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपति लड्डू में घी की मिलावट के मामले की सुनवाई आंध्र प्रदेश से बाहर स्थानांतरित करने की याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जायमाल्य बागची की पीठ ने गुरुवार को मामले में आरोपित महाराष्ट्र के डेयरी उद्योग के कारोबारी और मालगंगा मिल्क एंड एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मचिंद्र शांताराम लांके की याचिका खारिज कर दी।

लांके की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मामले को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं, जिससे निष्पक्ष सुनवाई के लिए प्रतिकूल माहौल बन गया है। दवे ने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा बन गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट में घी में पशु वसा की मौजूदगी से इन्कार किए जाने के बावजूद नेता ऐसे बयान दे रहे हैं।

निष्पक्ष सुनवाई के लिए कृपया मामले को पड़ोसी राज्य में स्थानांतरित कर दीजिए। " उन्होंने कहा कि न्यायाधीश भले ही इन टिप्पणियों से प्रभावित न हों, लेकिन ऐसे माहौल में निष्पक्ष अभियोजन की उम्मीद नहीं की जा सकती। मुख्य न्यायाधीश कांत ने दवे से कहा,"अगर कुछ होता है, तो आप हमारे पास आ सकते हैं।

" पीठ ने कहा कि गवाहों की बड़ी संख्या राज्य से है और इससे सुनवाई प्रभावित होगी। पीठ ने आदेश दिया,"हम सुनवाई को स्थानांतरित करने के इच्छुक नहीं। याचिका खारिज की जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कोविड काल में सेवा का फ्रांस ने माना लोहा, भारत के दिग्गज हार्ट सर्जन डॉ. देवी शेट्टी को ‘नाइट' से किया सम्मानित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब नहीं बढ़ेंगे दूध के दाम? 'जी-रामजी' योजना के तहत बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाएगी सरकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'छात्रों की बात करने वाले राहुल केरलम के युवाओं पर चुप क्यों?', PSC धांधली को लेकर भाजपा ने साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'घर खरीदारों को मिलेगी कन्वेयंस डीड', सुप्रीम कोर्ट का पार्श्वनाथ डेवलपर्स को बड़ा निर्देश

खेल समाचार • Prayagraj

'लंबी कानूनी लड़ाई से खत्म नहीं होता मकान मालिक का हक', 40 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने किरायेदार को मकान खाली करने का दिया आदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'यह कोई विशेष मामला क्यों है?' केरल हाई कोर्ट ने मर्सिडीज कार हादसे के आरोपी जज को दी अग्रिम जमानत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

17 सेकंड में विरोधी को धूल चटाने वाला भारतीय फाइटर कर रहा है वापसी, कब और कहां देखें उनकी फाइट?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल