गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:55 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल Ghaziabad 7,848 व्यूज

बिहार SDRF ने राष्ट्रीय CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान, टीम को मिला कांस्य पदक और 50 हजार रुपये का पुरस्कार

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 09:01 PM IST
बिहार SDRF ने राष्ट्रीय CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान, टीम को मिला कांस्य पदक और 50 हजार रुपये का पुरस्कार

पटना, 5 नवंबर 2026: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2 से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित दूसरी नेशनल केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एंड न्यूक्लियर (CBRN) प्रतियोगिता में बिहार SDRF की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

टीम को कांस्य पदक के साथ 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया। SDRF बिहार की इस उपलब्धि को जवानों की कड़ी मेहनत, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, तकनीकी दक्षता और अदम्य साहस का परिणाम माना जा रहा है। प्रतियोगिता में टीम ने अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का गौरव बढ़ाया।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य आपदा मोचन बलों के जवानों की कार्यक्षमता और तकनीकी ज्ञान को बढ़ाना था। इसके जरिए जवानों को रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (CBRN) से जुड़ी आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी और प्रभावी तरीके से कार्रवाई करने के लिए तैयार करना है।

बिहार SDRF की इस सफलता पर आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा और विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने टीम को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को राज्य के लिए गौरव का विषय बताया। SDRF बिहार की यह सफलता आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उसकी बढ़ती कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में हर महीने उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे उद्योग मंत्री और सचिव, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chambal Dacoit Encounter: Kalli Gurjar मुखबिर से कैसे बना डकैत? दबोचा गया-शादी से इनकार पर 28 राउंड फायरिंग

स्पेशल • Mumbai

Gold Rate: धनतेरस से पहले सोने ने दिया झटका! इतना बढ़ गया भाव, खरीदारी से पहले चेक करें रेट

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मैच में आखिरी मिनटों में पलटा रोमांच, सांसें अटकाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की जीत

स्पेशल • Indore

RSS Meeting Indore: GenZ पर फोकस, पंजाब चुनाव से लेकर UGC तक, संघ के एजेंडे में 6 बड़े मुद्दे, क्या है रणनीति?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi Building collapse: CM रेखा गुप्ता एक्शन में, जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर भी FIR

स्पेशल • Mumbai

बैंकिंग सेक्टर में बड़ा भूचाल! बैंक ऑफ बड़ौदा पर किसने किया ₹1.43 लाख करोड़ का मुकदमा? क्या है पूरा मामला?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल