गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:55 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल Mumbai 2,402 व्यूज

Gold Rate: धनतेरस से पहले सोने ने दिया झटका! इतना बढ़ गया भाव, खरीदारी से पहले चेक करें रेट

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 07:54 PM IST
Gold Rate: धनतेरस से पहले सोने ने दिया झटका! इतना बढ़ गया भाव, खरीदारी से पहले चेक करें रेट

धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो बाजार के ताजा भाव जरूर जान लें। त्योहार से ठीक पहले सोने की कीमतों में तेज उछाल आया है। पिछले दो दिनों में 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.

39 लाख रुपये से बढ़कर 1. 45 लाख रुपये के पार पहुंच गया है। गुरुवार, 5 नवंबर को सोने की कीमत में 1,780 रुपये की तेजी दर्ज की गई।

इससे 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1. 45 लाख रुपये हो गया है। त्योहारों के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

हालांकि सोना अभी भी अपने रिकॉर्ड पीक से करीब 55,000 रुपये नीचे कारोबार कर रहा है। ऐसे में अगर आप 6 नवंबर को धनतेरस या 8 नवंबर को दिवाली पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा रेट चेक कर लें। Gold Price Today: 5 नवंबर को सोने के भाव में कितनी तेजी आई?

05 नवंबर को सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,780 रुपये बढ़कर करीब 1. 45 लाख रुपये पर पहुंच गया।

पिछले दो दिनों में आई इस तेजी ने त्योहार से पहले खरीदारी का बजट भी बढ़ा दिया है। धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस दौरान लोग सोने के गहने, सिक्के और गोल्ड बार खरीदते हैं।

मांग बढ़ने का असर बाजार की कीमतों पर भी पड़ता है। हालांकि, सिर्फ त्योहारों की खरीदारी ही सोने की कीमत तय नहीं करती। अंतरराष्ट्रीय बाजार के हालात भी इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं।

Gold Rate: धनतेरस के पहले सोना हो रहा सस्ता, 8 हजार दाम गिरकर इतने पर आया भाव, जानें अपने शहर का रेट Gold Price Hike Reason: अचानक क्यों महंगा हुआ सोना? सोने की कीमतों में तेजी के पीछे घरेलू मांग के साथ अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम भी अहम हैं। अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशक बाजार की चाल पर नजर बनाए हुए हैं।

इसके अलावा अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता भी गोल्ड मार्केट को प्रभावित कर रही है। दरअसल, सोने से निवेशकों को नियमित ब्याज नहीं मिलता। ऐसे में अगर अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ती हैं तो निवेश के दूसरे विकल्प ज्यादा आकर्षक हो सकते हैं।

इससे सोने की मांग और कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। यानी आने वाले दिनों में सोने का रुख अंतरराष्ट्रीय घटनाओं और ब्याज दरों के फैसलों पर भी निर्भर करेगा। धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने का मौका?

गोल्ड ₹24,000 और सिल्वर ₹55,000 तक सस्ती,अभी खरीदें या नहीं? City Wise Gold Rate: दिल्ली से चेन्नई तक आज क्या है सोने का भाव? धनतेरस से पहले देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है।

5 नवंबर 2026 को 10 ग्राम सोने के ताजा भाव इस प्रकार हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में हर महीने उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे उद्योग मंत्री और सचिव, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

स्पेशल • Ghaziabad

बिहार SDRF ने राष्ट्रीय CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान, टीम को मिला कांस्य पदक और 50 हजार रुपये का पुरस्कार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chambal Dacoit Encounter: Kalli Gurjar मुखबिर से कैसे बना डकैत? दबोचा गया-शादी से इनकार पर 28 राउंड फायरिंग

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मैच में आखिरी मिनटों में पलटा रोमांच, सांसें अटकाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की जीत

स्पेशल • Indore

RSS Meeting Indore: GenZ पर फोकस, पंजाब चुनाव से लेकर UGC तक, संघ के एजेंडे में 6 बड़े मुद्दे, क्या है रणनीति?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi Building collapse: CM रेखा गुप्ता एक्शन में, जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर भी FIR

स्पेशल • Mumbai

बैंकिंग सेक्टर में बड़ा भूचाल! बैंक ऑफ बड़ौदा पर किसने किया ₹1.43 लाख करोड़ का मुकदमा? क्या है पूरा मामला?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल