गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:55 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 2,013 व्यूज

भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मैच में आखिरी मिनटों में पलटा रोमांच, सांसें अटकाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की जीत

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 08:00 PM IST
भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मैच में आखिरी मिनटों में पलटा रोमांच, सांसें अटकाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की जीत

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो और रोमांच की कमी रहे, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। क्रिकेट के बाद अब फुटबॉल के मैदान पर दोनों देशों की टीमें आमने-सामने थीं। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेले गए सैफ चैंपियनशिप 2026 के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की।

हालांकि मैच के आखिरी मिनटों में पाकिस्तान ने लगातार दो गोल दागकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। अंत में भारतीय खिलाड़ियों ने बढ़त को डिफेंड करते हुए एक शानदार जीत दर्ज कर ली। साहिल अहमद भट ने पहले हाफ में मचाया धमाल भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।

टीम को 13वें मिनट में साहिल अहमद भट ने बढ़त दिलाई। इसके छह मिनट बाद उन्होंने एक और गोल दागकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। इस बार अभिषेक सूर्यवंशी ने शानदार पास देकर गोल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत यहीं नहीं रुका। 31वें मिनट में मैंगलेंथांग किपगेन ने तीसरा गोल दाग दिया। इस तरह भारतीय टीम ने पहले हाफ में ही 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

पाकिस्तान के पास वापसी का मौका भी आया लेकिन 34वें मिनट के आसपास मिले पेनल्टी को शायक दोस्त गोल में नहीं बदल सके। उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया। आखिरी मिनटों में पाकिस्तान ने बढ़ाई धड़कनें दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बनाए रखी।

उसके पास चौथा गोल करने के मौके भी आए लेकिन टीम उन्हें भुना नहीं सकी। ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से मुकाबला जीत लेगा लेकिन पाक की तरफ से पलटवार देखने को मिला। 91वें मिनट में नजीब उल्लाह ने हेडर से गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया।

इसके तीन मिनट बाद आलमगीर गाजी ने एक और गोल दाग दिया। अब पाकिस्तान केवल एक गोल पीछे था। हालांकि भारत ने बाकी समय में बढ़त बचाए रखी और 3-2 से मुकाबला जीत लिया।

इस टूर्नामेंट में भारत अपनी मुख्य टीम के बिना खेल रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी अंतरराष्ट्रीय मैत्री मुकाबलों और क्लबों से खिलाड़ियों को रिलीज कराने की परेशानी के कारण टीम को सीमित विकल्पों के साथ उतरना पड़ा। इसके बावजूद भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है।

भारत अब 11 नवंबर को मालदीव के खिलाफ अपना अगला ग्रुप मुकाबला खेलेगा। सैफ चैंपियनशिप में भारत नौ बार खिताब जीत चुका है और मौजूदा चैंपियन भी है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में हर महीने उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे उद्योग मंत्री और सचिव, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

स्पेशल • Ghaziabad

बिहार SDRF ने राष्ट्रीय CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान, टीम को मिला कांस्य पदक और 50 हजार रुपये का पुरस्कार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chambal Dacoit Encounter: Kalli Gurjar मुखबिर से कैसे बना डकैत? दबोचा गया-शादी से इनकार पर 28 राउंड फायरिंग

स्पेशल • Mumbai

Gold Rate: धनतेरस से पहले सोने ने दिया झटका! इतना बढ़ गया भाव, खरीदारी से पहले चेक करें रेट

स्पेशल • Indore

RSS Meeting Indore: GenZ पर फोकस, पंजाब चुनाव से लेकर UGC तक, संघ के एजेंडे में 6 बड़े मुद्दे, क्या है रणनीति?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi Building collapse: CM रेखा गुप्ता एक्शन में, जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर भी FIR

स्पेशल • Mumbai

बैंकिंग सेक्टर में बड़ा भूचाल! बैंक ऑफ बड़ौदा पर किसने किया ₹1.43 लाख करोड़ का मुकदमा? क्या है पूरा मामला?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल