गुरुवार, 05 नवंबर 2026 10:55 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 18,468 व्यूज

Delhi Building collapse: CM रेखा गुप्ता एक्शन में, जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर भी FIR

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 07:13 PM IST
Delhi Building collapse: CM रेखा गुप्ता एक्शन में, जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार पर भी FIR

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने लापरवाही के आरोप में नगर निगम के जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को तत्काल सस्पेंड करने का आदेश दिया।

वहीं निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सीएम रेखा गु्प्ता ने साफ कहा कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। Chawri Bazar Building Collapse: कहां और कैसे हुआ हादसा?

पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार (05 नवंबर) को एक निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। यह हादसा चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा, शीश महल में हुआ। इमारत ग्राउंड प्लस टू यानी भूतल के ऊपर दो मंजिल की थी।

यहां निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

हालांकि इमारत गिरने की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इसकी वजह का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल राहत और बचाव का काम पूरा करने के साथ हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है।

Delhi Pollution: 'जानबूझकर पराली जलवा रहे कुछ राज्य', CM रेखा गुप्ता का आरोप, दिल्ली के AQI ने बढ़ाई चिंता CM रेखा गुप्ता ने पूरे मामले पर क्या कहा? सीएम रेखा गुप्ता ने कहा "चांदनी चौक में बिल्डिंग गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और एक घायल हो गया है। बिल्डिंग ग्राउंड-प्लस-टू स्ट्रक्चर थी, जहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था।

आगे की जांच के बाद बिल्डिंग गिरने की सही वजह का पता चलेगा। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने अपने जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को सस्पेंड कर दिया है, जबकि कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। लोगों को अपने घर बनाते समय सेफ्टी के तरीकों को नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे जान का खतरा हो सकता है।

कोई भी अधिकारी लापरवाही बरतेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। JE और AE को सुपरविजन में लापरवाही के लिए सस्पेंड कर दिया गया है जबकि कॉन्ट्रैक्टर पर सेफ्टी के तरीके न अपनाने के लिए केस किया गया है। " VIDEO | Delhi CM Rekha Gupta visits building collapse site in Old Delhis Chawri Bazaar.

She says, "Two people have been killed and one injured in the building collapse in Chandni Chowk. The building was a ground-plus-two structure where construction work was underway. The exact cause of the collapse will be ascertained after further investigation.

The Municipal Corporation has suspended its Junior Engineer (JE) and Assistant Engineer (AE), while an FIR has been registered against the contractor. People must not ignore safety measures while constructing their houses, as this can put lives at risk. Any official found negligent will face action.

The JE and AE have been suspended for lapses in supervision, while the contractor has been booked for failing to ensure safety measures. "(Full video available on Videos - https://t. co/bIyFWTfmBd)।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में हर महीने उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे उद्योग मंत्री और सचिव, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

स्पेशल • Ghaziabad

बिहार SDRF ने राष्ट्रीय CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान, टीम को मिला कांस्य पदक और 50 हजार रुपये का पुरस्कार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Chambal Dacoit Encounter: Kalli Gurjar मुखबिर से कैसे बना डकैत? दबोचा गया-शादी से इनकार पर 28 राउंड फायरिंग

स्पेशल • Mumbai

Gold Rate: धनतेरस से पहले सोने ने दिया झटका! इतना बढ़ गया भाव, खरीदारी से पहले चेक करें रेट

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मैच में आखिरी मिनटों में पलटा रोमांच, सांसें अटकाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया की जीत

स्पेशल • Indore

RSS Meeting Indore: GenZ पर फोकस, पंजाब चुनाव से लेकर UGC तक, संघ के एजेंडे में 6 बड़े मुद्दे, क्या है रणनीति?

स्पेशल • Mumbai

बैंकिंग सेक्टर में बड़ा भूचाल! बैंक ऑफ बड़ौदा पर किसने किया ₹1.43 लाख करोड़ का मुकदमा? क्या है पूरा मामला?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल